Begin typing your search above and press return to search.

Bharat jodo yatra ब्रेकिंग न्यूज: सांसद की मौत से भारत जोड़ो यात्रा रुकी

Bharat jodo yatra ब्रेकिंग न्यूज: सांसद की मौत से भारत जोड़ो यात्रा रुकी
X
By NPG News

एनपीजी डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे बुजुर्ग सांसद की मौत हो गई। जालंधर के सांसद संतोष सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। आज यात्रा लुधियाना के पास पहुँची थी। तभी सुबह लगभग साढ़े 9 बजे संतोष सिंह को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। राहुल गांधी भी अपनी यात्रा छोड़ कर अस्पताल पहुँचे। पर डॉक्टरों ने सांसद को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गयी।

डॉक्टरों के अनुसार उनकी रास्ते मे ही मौत हो गई थी। ज्यादा ठंड के चलते स्ट्रोक आने से दिल का दौरा पड़ने की बात कही जा रही है। कल उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया था। राहुल गांधी समेत तमाम नेता यात्रा छोड़ कर सांसद के गांव पहुँच रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सांसद की मौत पर शोक प्रगट किया है।

संतोस सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को हुआ था। उन्होंने बीए एलएलबी की डिग्री ली थी। 2004 से 2010 तक वे पंजाब कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रहे थे। 2002 में वे फिललौर विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर जीत कर विधायक बने थे। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व में भी सांसद भी रहे हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीते थे। इसके अलावा वह 2019 में भी लोकसभा सांसद रहे। अभी उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था।

Next Story