Begin typing your search above and press return to search.

Bhajanlal Sharma Oath Ceremony: CM भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को संभालेंगे राजस्थान की कमान, साथ में दोनों डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ

Bhajanlal Sharma Oath Ceremony: भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को जयपुर में सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को आमंत्रण भेजा जाएगा।

Bhajanlal Sharma Oath Ceremony: CM भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को संभालेंगे राजस्थान की कमान, साथ में दोनों डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ
X
By Ragib Asim

Bhajanlal Sharma Oath Ceremony: भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को जयपुर में सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को आमंत्रण भेजा जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के लिए भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

इस संबंध में प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बुधवार को बताया कि मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी शपथ लेंगे। 15 दिसंबर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। शपथ से पहले भजनलाल गिरिराज महाराज के दर्शन करने के लिए भरतपुर भी जाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद इस समारोह को लेकर अलग-अलग नेताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। जयपुर के अल्बर्ट हॉल के बाहर होने वाले समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही अब नई सरकार के स्वरूप पर चर्चाएं चल रही हैं। विधायकों ने मंत्री बनने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल का शुरुआती स्वरूप कैसा होगा, इसको लेकर अलग-अलग कयास हैं।

प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। सुरक्षा कारणों के चलते भजनलाल शर्मा और उनके परिवार को उनके फ्लैट से चंबल पावर हाउस के सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया है, जहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने तक भजनलाल शर्मा और उनका परिवार इसी गेस्ट हाउस में रहेंगे। 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद भजनलाल शर्मा सिविल लाइन्स स्थित सीएम आवास में शिफ्ट होंगे। इससे पहले बुधवार सुबह भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में सांगा बाबा मंदिर के दर्शन किए। यहां से वह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story