Begin typing your search above and press return to search.

Balaram Mundh Biography: बालाराम मूंढ की जीवनी, जानिए कौन है बालाराम मूंढ

Balaram Mundh Biography: बीजेपी ने पहली 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा सीट से संगठन के पदाधिकारी बालाराम मूंढ को उतारा है।

Balaram Mundh Biography: बालाराम मूंढ की जीवनी, जानिए कौन है बालाराम मूंढ
X
By Ragib Asim

Balaram Mundh Biography: बीजेपी ने पहली 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा सीट से संगठन के पदाधिकारी बालाराम मूंढ को उतारा है। मूंढ फिलहाल बाड़मेर के जिला उपाध्यक्ष पद पर संभाल रहे हैं। मूंढ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, वे बायतु विधानसभा बनने के बाद से चुनाव में दावेदारी कर रहे थे। भाजपा ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है।

बालाराम मूंढ किसान हैं और साथ ही ट्रांसपोर्ट का बिजनेस भी करते हैं। वे सबसे पहले मूंढ बायतु मंडल महामंत्री के पद पर 1993 से 1998 तक रहे। इसके बाद जिला कार्यकारिणी में 1999 से 2003 तक रहे। साल 2003 से 2006 किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भी रहे। किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 2007 से 2010 तक रहे। वे काफी समय से RSS से भी जुड़े हुए हैं।

बालाराम मूंढ ने अब तक संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। साल 2011 से 2013 तक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी रहे हैं। 10 साल तक जिला महामंत्री के पद पर भी रहे है। वर्तमान में वे बाड़मेर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story