Begin typing your search above and press return to search.

विकास की गति बनाए रखने ऊर्जा की उपलब्धता जरूरी–उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव

विकास की गति बनाए रखने ऊर्जा की उपलब्धता जरूरी–उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि विकास की गति बनाए रखने के लिए ऊर्जा की निर्बाध उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य का सौभाग्य है कि हम स्वयं भी रोशन हो रह हैं और दूसरों तक उजाला पहुँचा रहे हैं। सिंहदेव आज राजधानी के भनपुरी क्षेत्र में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति सजग रहने के लिए क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा की प्रशंसा करते हुए इस उपकेन्द्र की स्थापना को एक उल्लेखनीय कार्य बताया। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने उपकेन्द्र निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि ऊर्जा विभाग के भारसाधक मंत्री के तौर पर जो अवसर मिला है उसमें वे ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति को प्राथमिकता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस भी क्षेत्र में विकास हो रहा है उसमें बिजली की भूमिका प्रमुख है।

कार्यक्रम को विधायक सत्यनारायण शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की उपकेन्द्र की मांग थी पर स्थान की अनुपलब्धता के कारण संभव नहीं हो रहा था। पेचिदगियों के समाधान के बाद इस स्थान की उपलब्धता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए शर्मा ने बताया कि इस उपकेन्द्र के बन जाने से क्षेत्र के 15 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध तथा गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।

इससे पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस कठिन परिस्थिति में इस स्थान को उपकेन्द्र के लिए उपलब्ध कराया गया है इसके बाद अब पॉवर कंपनी की जिम्मेदारी है कि इसे जल्द से जल्द पूरा कर आमजन को लाभ पहुँचाया जाए।

शिलान्यास समारोह में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर निगम में एमआईसी सदस्य नागेश्वर राव, यति यतनलाल वार्ड की पार्षद टेशु नंदकिशोर साहू , पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रायपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक जे एस नेताम, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एएन दुबे, अधीक्षण अभियंता आरके बंछोर, मनोज वर्मा, रायपुर उत्तर संभाग के कार्यपालन अभियंता अमित कुमार समेत पॉवर कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

भनपुरी उपकेन्द्र , रायपुर शहर संभाग (उत्तर)

33/11 केव्ही उपकेन्द्र का निर्माण मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत पौने तीन करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है। 5 एमव्हीए क्षमता के इस उपकेन्द्र के क्रियाशील होने के बाद भनपुरी और आसपास के क्षेत्र के गंगानगर, गोवर्धन नगर,सुभाष नगर ,कृष्णा नगर, विजय नगर, बुनियाद नगर, रामेश्वर नगर,धनलक्ष्मी बस्ती, न्यू आनंद नगर, गुजराती कालोनी समेत थाने के आस पास के क्षेत्र के 15 हजार से अधिक उपभोक्ता लाभांवित होंगे।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story