Begin typing your search above and press return to search.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: जानिए पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुडुचेरी में कब होगा चुनाव

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: जानिए पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुडुचेरी में कब होगा चुनाव
X
By Chitrsen Sahu

Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 15 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

किस राज्य में कब और कितने फेज में होगा चुनाव ?

  • पश्चिम बंगाल- दो चरण में चुनाव, 23 अप्रैल 2026 और 29 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 को नतीजे
  • तमिलनाडू- सिंगल फेज, 23 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 को नतीजे
  • केरल- सिंगल फेज, 9 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 को नतीजे
  • असम- सिंगल फेज, 9 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 को नतीजे
  • पुडुचेरी- सिंगल फेज, 9 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 को नतीजे

क्या है चुनाव शेड्यूल ?

पश्चिम बंगाल चुनाव शेड्यूल

फेज 1

  • कुल सीटें- 294
  • बहुमत- 184
  • नोटिफिकेशन- 30 मार्च 2026
  • नॉमिनेशन- 6 अप्रैल 2026
  • स्क्रूटनी- 7 अप्रैल 2026
  • नाम वापसी- 9 अप्रैल 2026
  • वोटिंग- 23 अप्रैल 2026
  • रिजल्ट- 4 मई 2026

फेज 2

  • नोटिफिकेशन- 2 अप्रैल 2026
  • नॉमिनेशन- 9 अप्रैल 2026
  • स्क्रूटनी- 10 अप्रैल 2026
  • नाम वापसी- 13 अप्रैल 2026
  • वोटिंग- 29 अप्रैल 2026
  • रिजल्ट- 4 मई 2026

तमिलनाडू चुनाव शेड्यूल

  • कुल सीटें- 234
  • बहुमत- 118
  • नोटिफिकेशन- 30 मार्च 2026
  • नॉमिनेशन- 6 अप्रैल 2026
  • स्क्रूटनी- 7 अप्रैल 2026
  • नाम वापसी- 9 अप्रैल 2026
  • वोटिंग- 23 अप्रैल 2026
  • रिजल्ट- 4 मई 2026

असम चुनाव शेड्यूल

  • कुल सीटें- 126
  • बहुमत- 64
  • नोटिफिकेशन- 16 मार्च 2026
  • नॉमिनेशन- 23 मार्च 2026
  • स्क्रूटनी- 24 मार्च 2026
  • नाम वापसी- 26 मार्च 2026
  • वोटिंग- 9 अप्रैल 2026
  • रिजल्ट- 4 मई 2026

केरल चुनाव शेड्यूल

  • कुल सीटें- 140
  • बहुमत- 71
  • नोटिफिकेशन- 16 मार्च 2026
  • नॉमिनेशन- 23 मार्च 2026
  • स्क्रूटनी- 24 मार्च 2026
  • नाम वापसी- 26 मार्च 2026
  • वोटिंग- 9 अप्रैल 2026
  • रिजल्ट- 4 मई 2026

पुडुचेरी चुनाव शेड्यूल

  • कुल सीटें- 30
  • बहुमत- 16
  • नोटिफिकेशन- 16 मार्च 2026
  • नॉमिनेशन- 23 मार्च 2026
  • स्क्रूटनी- 24 मार्च 2026
  • नाम वापसी- 26 मार्च 2026
  • वोटिंग- 9 अप्रैल 2026
  • रिजल्ट- 4 मई 2026

5 राज्यों-यूटी में कितने मतदाता और सीटें हैं ?

पांच राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं।

राजनीतिक हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी- चुनाव आयुक्त

बता दें कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद अब कोई राज्य नई घोषणाओं का ऐलान नहीं कर सकता। हिंसा को चुनाव आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा। अभी तक जो घटनाएं हुई वे आचार संहिता लागू करने के पहले हुई। आज के बाद एक्शन लिया जाएगा।

कब खत्म हो रहा विधानसभाओं का कार्यकाल ?

  • असम- 20 मई 2026
  • केरल- 23 मई 2026
  • तमिलनाडू- 10 मई 2026
  • पश्चिम बंगाल- 7 मई 2026
  • पुडुचेरी- 15 जून 2026

पिछली बार कब और कितने चरण में चुनाव हुए थे ?

  • बंगाल- 8 चरण, पहला चरण 27 मार्च 2021, दूसरा चरण 1 अप्रैल 2021, तीसरा चरण 6 अप्रैल 2021, चौथा चरण 10 अप्रैल 2021, पांचवा चरण 17 अप्रैल 2021, छठा चरण 22 अप्रैल 2021, 7वां चरण 26 अप्रैल 2021 और आठवां चरण 29 अप्रैल 2021
  • असम- 3 चरण, पहला चरण 27 मार्च 2021, दूसरा चरण 1 अप्रैल 2021 और तीसरा चरण 6 अप्रैल 2021
  • तमिलनाडू- सिंगल फेज, 6 अप्रैल 2021
  • केरल- सिंगल फेज, 6 अप्रैल 2021
  • पुडुचेरी- सिंगल फेज, 6 अप्रैल 2021


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story