Begin typing your search above and press return to search.

Arvinder Singh Lovely: राष्‍ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को बड़ा झटका: दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष लवली ने दिया इस्‍तीफा, जानिए...क्‍यों छोड़ी पार्टी...

Arvinder Singh Lovely: लोकसभा चुनाव के बीच राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्‍तीफा दे दिया है। लवली आला कमान के कुछ फैसलों को लेकर नाराज थे।

Arvinder Singh Lovely: राष्‍ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को बड़ा झटका: दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष लवली ने दिया इस्‍तीफा, जानिए...क्‍यों छोड़ी पार्टी...
X
By Sanjeet Kumar

Arvinder Singh Lovely: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

दिल्‍ली के प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने अपना त्‍याग पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भेजा है। लवली ने अपने त्‍याग पत्र में लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।

लवली के इस्‍तीफा से दिल्‍ली कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लवली को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि लवली न केवल आप के साथ गठबंधन बल्कि प्रदेश प्रभारी के कामकाज से भी नाराज हैं। इतना ही नहीं लवली कन्‍हैया कुमार को प्रत्‍याशी बनाए जाने के भी खिलाफ थे। इसके बावजूद पार्टी ने कन्‍हैया को दिल्‍ली से प्रत्‍याशी बनाया है।

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को भेजे अपने त्‍याग पत्र में लवली ने लिखा है कि वह कई कारणों से खुद को अपंग महसूस करते हैं और दिल्ली पार्टी इकाई के अध्यक्ष के रूप में बने रहने में अपने आप को असमर्थ समझते हैं। उन्‍होंने लिखा है कि 31 अगस्त 2023 को मुझे दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। मैंने पिछले 7-8 महीनों में दिल्ली में पार्टी को फिर से स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी फिर से उसी स्थिति में पहुंच जाए, जैसी कभी थी। अगस्त 2023 में जब मुझे कार्यभार सौंपा गया था तब पार्टी इकाई किस स्थिति में थी, यह सब जानते हैं। तब से मैंने कई पार्टी को पुनर्जीवित करने और अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैंने सैकड़ों स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को फिर से पार्टी में शामिल किया, जो या तो पार्टी छोड़ चुके थे या निष्क्रिय हो गए थे जबकि कई साल से पार्टी ने शहर में कोई बड़ा कार्यक्रम/रैली नहीं की थी। मैंने यह भी सुनिश्चित किया कि रैली और कार्यक्रमों के जरिए शहर की सभी 7 संसदीय सीटें कवर हो जाएं क्योंकि आम चुनावों के लिए बहुत कम समय बचा था।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story