Begin typing your search above and press return to search.

Arjun Modhwadia resign: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया ने दिया इस्तीफा

Arjun Modhwadia resign: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। गुजरात कांग्रेस के सीनियर नेता अर्जुन मोढवाडिया (Arjun Modhwadia resigns from Congress MLA) ने पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

Arjun Modhwadia resign: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया ने दिया इस्तीफा
X
By Ragib Asim

Arjun Modhwadia resign: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। गुजरात कांग्रेस के सीनियर नेता अर्जुन मोढवाडिया (Arjun Modhwadia resigns from Congress MLA) ने पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर से कांग्रेस के विधायक थे। वह विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे। वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को राज्य विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कांग्रेस द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार किए जाने से नाराज थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा, "प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एक पार्टी के रूप में कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही है... इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिसने हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिकों को और नाराज किया।''

लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी दल कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने भी सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह मंगलवार 5 मार्च को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। उनके इस्तीफे की घोषणा से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल ने पत्रकारों से कहा कि रविवार रात हुई एक बैठक के दौरान पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने डेर को पार्टी के सभी पदों और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया। गोहिल ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

गोहिल के इस बयान से पहले बीजेपी की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल के पूर्व विधायक डेर के घर जाने की फुटेज स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित की गई। कांग्रेस की कार्रवाई की गोहिल द्वारा घोषणा किये जाने के कुछ ही मिनट के भीतर, डेर ने अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन बुलाया और कहा कि पता ही नहीं चला कि उन्हें कब पार्टी ने निलंबित कर दिया। साथ ही, डेर ने ऐलान किया कि वह मंगलवार को गांधीनगर में BJP के प्रदेश मुख्यालय 'कमलम' में पार्टी में शामिल होंगे।

46 वर्षीय डेर ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर का पार्टी के नेताओं द्वारा दौरा नहीं करने का निर्णय है। पूर्व विधायक ने दावा किया कि यह उनकी 'घर वापसी' होगी क्योंकि वह अतीत में BJP के साथ थे और जब वह नौजवान थे तो उन्होंने इसके लिए व्यापक स्तर पर काम किया था। किसी का नाम लिए बिना डेर ने कहा कि नेताओं को यह समझना चाहिए कि राजनीतिक दल को गैर सरकारी संगठन की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए।

डेर ने 2017 से 2022 तक कांग्रेस विधायक के रूप में अमरेली जिले की राजुला सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने राज्य के मंत्री पुरषोत्तम सोलंकी के छोटे भाई और BJP नेता हीरा सोलंकी को हराया था। गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले डेर को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और हीरा सोलंकी से हारने के बावजूद वह इस पद पर बने रहे। ऐसी अटकलें हैं कि BJP द्वारा हीरा सोलंकी को राजुला विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। उन्हें भावनगर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है तथा डेर राजुला सीट उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story