Begin typing your search above and press return to search.

Arjun Lal Garg Biography: अर्जुन लाल गर्ग की जीवनी, जानिए कौन है अर्जुन लाल गर्ग

Arjun Lal Garg Biography: जोधपुर जिले से बिलाड़ा विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार अर्जुनलाल गर्ग को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। गर्ग 2013 में यहां से चुनाव जीते थे, जबकि इससे पहले 2018 में वे कांग्रेस के हीराराम मेघवाल के सामने चुनाव हार गए थे।

Arjun Lal Garg Biography: अर्जुन लाल गर्ग की जीवनी, जानिए कौन है अर्जुन लाल गर्ग
X
By Ragib Asim

Arjun Lal Garg Biography: जोधपुर जिले से बिलाड़ा विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार अर्जुनलाल गर्ग को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। गर्ग 2013 में यहां से चुनाव जीते थे, जबकि इससे पहले 2018 में वे कांग्रेस के हीराराम मेघवाल के सामने चुनाव हार गए थे।

बिलाड़ा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। यह सूची अब तक दोनों ही पार्टियों में से पहली सूची है। भाजपा की सूची में आए अर्जुनलाल वसुंधरा राजे के नजदीकी माने जाते हैं। पिछली बार कांग्रेस और भाजपा की सीधी टक्कर नहीं थी। आरएलपी से पूर्व पुलिस अधिकारी विजेन्द्र झाला ने मैदान में ताल ठोकी थी और 37 हजार से ज्यादा वोट लाकर उन्होंने नतीजे प्रभावित किए थे। इस बार भी आरएलपी का एक बड़ा फैक्टर साबित होगी।

अर्जुनलाल गर्ग इस आरक्षित सीट से भाजपा के पास सबसे मजबूत चेहरा है। 2008 के चुनाव में इनको पहली बार उतारा गया। तब इन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद 2013 में भी जीत कर विधानसभा पहुंचे। लेकिन 2018 में इनको एंटी इंकंबेंसी का दंश झेलना पड़ा और कांग्रेस के हीराराम से यह हार गए थे। अब एक बार फिर भाजपा ने इनको मैदान में उतारा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story