Begin typing your search above and press return to search.

CG News: आरंग में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का ऐतिहासिक स्वागत: कैबिनेट मंत्री ने आरंगवासियों को किया भावुक संबोधन

आरंग/रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को कैबिनेट मंत्री के रूप में दायित्व सौंपा गया है। उन्हें कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रविवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र आगमन पर उनका अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

CG News: आरंग में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का ऐतिहासिक स्वागत: कैबिनेट मंत्री ने आरंगवासियों को किया भावुक संबोधन
X
By Chitrsen Sahu

आरंग/रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को कैबिनेट मंत्री के रूप में दायित्व सौंपा गया है। उन्हें कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रविवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र आगमन पर उनका अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।


आरंग पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में गुरु खुशवंत साहेब जिंदाबाद के नारों से गगन गूंज उठा। स्वागत समारोह में मिठाई, फल, लड्डू और आतिशबाजी ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री समर्थकों के साथ विशाल आभार रैली पर निकले। इस दौरान वे जिप्सी पर भाजपा नेताओं के साथ सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते रहे।



आभार रैली की शुरुआत तुलसी बाराडेरा स्थित बाबा गुरु अमरदास की गुरुगद्दी में मत्था टेककर की गई। इसके पश्चात वे चंदखुरी स्थित माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्राम पचेरा, बहनाकाडी, नवागांव, गुजरा, लखौली एवं रसनी सहित विभिन्न स्थानों पर जनसमुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नवागांव स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने क्षेत्र के खुशहाली की मंगलकामना की।



धर्मनगरी आरंग पहुंचने पर विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने जगह-जगह मंच सजाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्य मंचीय कार्यक्रम आरंग बस स्टैंड परिसर में आयोजित हुआ, जहां अपार जनसमूह की उपस्थिति में गुरु खुशवंत साहेब ने भावुक शब्दों में क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने जिस आत्मीयता और स्नेह से मेरा स्वागत किया है, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण है। यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे आरंग क्षेत्र का सम्मान है। मैं आरंग क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनता की सेवा के लिए दिन-रात कार्य करूंगा। कार्यक्रम का समापन प्राचीन बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन कर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामना के साथ किया गया।।



Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story