Begin typing your search above and press return to search.

अनंत सिंह को मिल गई बड़ी जिम्मेदारी, नीतीश सरकार ने खुश होकर दिया तोहफा! बिहार विधानसभा की 19 समितियों का हुआ गठन

Nitish Government News : बिहार विधानसभा की 19 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

अनंत सिंह को मिल गई बड़ी जिम्मेदारी, नीतीश सरकार ने खुश होकर दिया तोहफा! बिहार विधानसभा की 19 समितियों का हुआ गठन
X
अनंत सिंह और सीएम नीतीश कुमार। इमेज-सोशल मीडिया
By Ranjan Kumar

Anant Singh And Bihar Assembly Committees News : बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की स्वीकृति के बाद समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की सूची जारी हुई है। मोकामा विधायक अनंत सिंह और विधायक धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राजद विधायक फैसल रहमान भी एक-एक कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से जुड़ी कमेटी के चेयरमैन बनाए गए हैं। अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य होंगे।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए समितियां गठित

इन समितियों का गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है। इनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक होगा। विधानसभा की नियम समिति के अध्यक्ष खुद प्रेम कुमार होंगे। इस समिति में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है। सामान्य प्रयोजन समिति का गठन भी इन्हीं चार नेताओं के साथ किया गया है। इसमें स्पीकर अध्यक्ष होंगे। जबकि दोनों उप मुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

Next Story