Amit Shah's visit to Chhattisgarh: शाह का छत्तीगसढ़ दौरा: कल आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री, यहां करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

Amit Shah's visit to Chhattisgarh: रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बीजेपी के किसी राष्ट्रीय नेता की यह पहली सभा होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह कल कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिये दी है। बता दें कि कवर्धा राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में आता है। इस सीट से बीजेपी ने सीटिंग एमपी संतोष पांडेय को फिर से टिकट दिया है। पांडेय का मुकाबला प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल से है।
गौर करने वाली बात यह है कि नवंबर- दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शाह की पहली सभा राजनांदगांव में हुई थी। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की कुल 8 सीटे हैं। इनमें कबीरधाम जिला में कवर्धा और पंडरिया 2 सीटें हैं। इन दोनों पर बीजेपी का कब्जा है। वहीं, राजनांदगांव सीट भी बीजेपी के पास है। बाकी 5 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। इसके बावजूद सभी आठ सीटों को मिलाकर बीजेपी का वोट कांग्रेस से ज्यादा है।
8 अप्रैल को पीएम का बस्तर दौरा...
शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही दौरा का कार्यक्रम बन रहा है। मोदी का 8 अप्रैल को बस्तर दौरा प्रस्तावित है। बस्तर संसदीय सीट पर पहले चरण में चुनाव होना है। वहां 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, राजनांदगांव में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। राजनांदगांव सहित दूसरे चरण में शामिल राज्य की बाकी दोनों सीटों कांकेर और महासमुंद में नामांकन जमा करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। आज वहां नामांकन पत्रों की जांच हो रही है।
6 तारीख के भईया गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के सभा कवर्धा म सरदार पटेल मैदान म हाेही आप सब्बो पहुचु भईया..... pic.twitter.com/PtjJgxFgxu
— Vijay sharma (मोदी का परिवार) (@vijaysharmacg) April 4, 2024
-
Home
-
Menu
