Begin typing your search above and press return to search.

Amar Agarwal News: सरकंडा पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले...5 साल में दो दशक पिछड़ गया बिलासपुर का विकास...

Amar Agarwal News: सरकंडा पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले...5 साल में दो दशक पिछड़ गया बिलासपुर का विकास...
X
By Gopal Rao

Amar Agarwal News: बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जनसमर्थन यात्रा में सरकंडा के ईमलीभाठा अरविंद नगर पहुंचे उन्होंने कहा कुछ दिनों पहले क्षेत्र में दो युवकों की दुखद हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस शासन काल में अपराधिक घटनाएं चरम पर हैं। अपराधियों को शहर के कांग्रेस नेताओं का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में ही विकास के मामले में शहर 20 वर्ष पीछे चला गया है। भाजपा की सरकार आने पर सरकंडा क्षेत्र के मुख्य एवं रिमोट ईलाकों का बिजली, सड़क, पानी मूलभूत सुविधाओं सहित सर्वांगीण विकास किया जावेगा। जोरापारा इमलीभाठा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कांग्रेस गरीबों के सर से छत छीनने का काम करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केन्द्र की सरकार लोगों के जीवन के सबसे बड़े सच आसियाने की सुविधा को साकार करने में लगी हुई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने तो गरीबों के मकान का पैसा रोक दिया और प्रधानमंत्री आवास के मकान भी नहीं बांटे।


पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सरकंडा क्षेत्र के मतदाताओं से बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देश पर 2014 से लेकर 2018 तक हमारी सरकार ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में हजारों ऐसे गरीब परिवारों को मकान आबंटन किया जिनके पास खुद का घर नहीं था और लोगों को मकान बनाने के लिए हमने भाजपा शासनकाल में मकान बनाने के लिये राशि उपलब्ध करायी, जोरापारा तालाब का सौंदर्यीकरण भाजपा शासनकाल में हुआ लेकिन कांग्रेस के जनप्रतिनिधि इस तालाब का भी रखरखाव नहीं कर सकी। अमर अग्रवाल ने पूछा कि अरपापार निगम बनाना था तो कांग्रेस के प्रतिनिधि 5 वर्षों तक कहां खोये हुए थे। शहर का दर्जा बी ग्रेड में अपडेट करना था इसी चुनाव के समय ही क्यों याद करते है, भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा शासनकाल में ही नगर निगम का विस्तार करने तथा अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की योजना हमने बनाई थी लेकिन 2018 के बाद कांग्रेस शासनकाल में सरकंडा क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया। बिलासपुर निगम की सीम के विस्तार में क्षेत्र के कई गांव शामिल हुए किन्तु हालात नहीं बदले। उन्होंने यह भी कहा कि सरकंडा क्षेत्र में एक भी विकास के पत्थर कांग्रेस शासन काल में नहीं लगे।

मतदाताओं को आश्वस्त किया है कि 3 दिसम्बर के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इस शहर को अपराध मुक्त बनाएंगे गुंडगर्दी, नशाखोरी से छुटकारा, भय के वातावरण से निजात, चौकस व्यवस्था बनाना प्राथमिकता होगी। अरपापार सहित स्मार्ट सिटी के कार्यों को समेकित रूप से चरणबद्ध, गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाएगा। आज चुनाव प्रचार के दौरान श्याम साहू, विजय ताम्रकार, चंद्रप्रकाश मिश्रा, राजेश डीसूजा, विवेक ताम्रकार, केतन सिंह, महर्षि बाजपेयी के अलावा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आज गाजे-बाजे के साथ सरकंडा की गलियों में चुनाव प्रचार किया। जनसमर्थन यात्रा के दौरान अमर अग्रवाल के पक्ष में ब्राम्हण समाज के राजेश मिश्रा, अरूणा दीक्षित, स्नेहलता शर्मा, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रमेश शुक्ला, चंदू मिश्रा, अनमोल तिवारी, आदित्य तिवारी प्रवीण दुबे एवं ब्राम्हण समाज के प्रमुखजनों ने भाजपा को आशीर्वाद देने की अपील की।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story