Begin typing your search above and press return to search.

Alka Lamba's visit to Chhattisgarh: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का छत्तीसगढ़ दौरा: राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रही हैं लांबा, जानिए..2 दिन का पूरा कार्यक्रम

Alka Lamba's visit to Chhattisgarh:

Alka Lambas visit to Chhattisgarh: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का छत्तीसगढ़ दौरा: राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रही हैं लांबा, जानिए..2 दिन का पूरा कार्यक्रम
X
By Sanjeet Kumar

Alka Lamba's visit to Chhattisgarh: रायपुर। नवनिर्वाचित महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका का प्रथम आगमन है। 28 , 29 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेगी।

प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि कल सुबह 9 बजे एयरपोर्ट में महिला कांग्रेस के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा जिसे लेकर के महिला कांग्रेस के पदाधिकारी काफी उत्साहित है। 11:00 बजे राजीव भवन में भी स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा उसके बाद 12:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। दोपहर 1:00 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक होगी। जिसमें महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

29 जनवरी को धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका जी ,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद फूलों देवी नेताम जी उपस्थित रहेंगे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story