Begin typing your search above and press return to search.

Akbar Ram Korram: सेवा निवृत्‍त आईपीएस व हमर राज पार्टी के नेता अकबर राम कोर्राम का जीवन परिचय

Akbar Ram Korram: अकबर राम कोर्राम आदिवासियों की नवगठित पार्टी हमर राज पार्टी से भानुप्रतापुर सीट से प्रत्‍याशी हैं। आईपीएस अफसर रहे इसी सीट से उप चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Akbar Ram Korram: सेवा निवृत्‍त आईपीएस व हमर राज पार्टी के नेता अकबर राम कोर्राम का जीवन परिचय
X
By Sanjeet Kumar

Akbar Ram Korram: रायपुर। अकबर राम कोर्राम यानी एआर कोर्राम को हमर राज पार्टी ने भानुप्रातपुर से अपना प्रत्‍याशी बनाया है। छत्‍तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन के बारे में जानने वाले कोर्राम के नाम से पूरी तरह परिचित होंगे। कोर्राम छत्‍तीसगढ़ पुलिस से सेवा निवृत्‍त हुए हैं। राज्‍य पुलिस सेवा से आईपीएस बने कोर्राम डीआईजी रैंक से रिटायर हुए हैं। पुलिस में रहते वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में एडिशनल एसपी रह चुके हैं। दो जिलों में एसपी भी रहेंगे। 2003 में उन्हें IPS अवॉर्ड मिला था।

कोर्राम की यह प्रशासनिक पहचान हो गई। अब बात उनके राजनीतिक पहचान की। 2022 में भानुप्रतापुर सीट पर हुए उप चुनाव से कोर्राम ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। आदिवासी समाज से आने वाले कोर्राम ने निर्दलीय प्रत्‍याशी के रुप में उप चुनाव लड़ा था। हालांकि वे जीत नहीं पाए, लेकिन उन्‍हें 23 हजार से ज्‍यादा वोट मिला। हमर राज पार्टी के गठन में भी कोर्राम की भूमिका महत्‍वपूर्ण है।

मूलत: कांकेर के उड़कुड़ा गांव के रहने वाले कोर्राम मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिये सरकारी नौकरी में आए। 1989 में वे डीएसपी बने। परिवीक्षाधीन अवधि में जिला मुरैना और 18 वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, शिवपुरी में रहे। इसके बाद पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, त्योहारी/कोतमा जिला शहडोल, नगर पुलिस अधीक्षक, चिरमिरी जिला कोरिया पदस्‍थ रहे।

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य बनने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रुप में बिलासपुर और रायपुर पदस्‍थ रहे। पुलिस अधीक्षक, जशपुर, धमतरी, सेनानी प्रथम वाहिनी, छसबल भिलाई में सेवाएं दी गई। 31 जनवरी 2020 को सेवानिवृत्‍त हुए तब डीआईजी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, दक्षिण रेंज, जगदलपुर में पदस्‍थ थे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story