Abhay Mishra Biography: सेमरिया से अभय मिश्रा Bjp छोड़ बने कांग्रेस प्रत्याशी
Abhay Mishra Biography: कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें रीवा और मऊगंज जिले की शेष रह गई सीटों से भी नाम तय किए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों को चुनाव नहीं लड़ाने की बात करने के बाद अब जिला अध्यक्ष को भी मैदान में उतार दिया है...

Abhay Mishra (img: google)
Abhay Mishra Biography: कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें रीवा और मऊगंज जिले की शेष रह गई सीटों से भी नाम तय किए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों को चुनाव नहीं लड़ाने की बात करने के बाद अब जिला अध्यक्ष को भी मैदान में उतार दिया है। सेमरिया से अभय मिश्रा का नाम घोषित किया गया है।
Bjp से आये अभय मिश्रा को टिकट
एक दिन पहले ही भाजपा से त्यागपत्र देने वाले अभय मिश्रा का नाम सूची में चौकाने वाला है। पार्टी के इस निर्णय का देर रात से ही विरोध शुरू हो गया है। इसके पहले दिन में सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख दावेदार एकत्र हुए और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र भेजकर कहा कि अभय को टिकट मिलेगा तो वह सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंपेंगे।
बीते अगस्त महीने में अभय ने कांग्रेस छोड़ दिया था और भाजपा में चले गए थे। अब वहां टिकट नहीं मिला तो फिर वापस लौटे हैं।
