Begin typing your search above and press return to search.

60 ₹ किलो टमाटर... कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा किस्त में देंगे पैसा, सब्जीवाले ने कर दिया इनकार, साफ कहा-

60 ₹ किलो टमाटर... कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा किस्त में देंगे पैसा, सब्जीवाले ने कर दिया इनकार, साफ कहा-
X
By NPG News

रायपुर, 22 अक्टूबर 2021। बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे फाफाडीह में सब्जी लेने पहुंचे। वहां उन्होंने विरोध स्वरूप 60 रुपए प्रति किलो टमाटर लेकर पैसे किस्त में देने की बात कही। इस पर सब्जी दुकानदार ने कहा कि इतनी महंगाई में हम कहां से किस्तों में सब्जी देंगे। शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रत्येक कार्यकर्ता सब्ज़ी दुकान में जाकर सब्ज़ी ख़रीद रहे हैं और महंगी सब्ज़ी लेते हुए अच्छे दिन के नारों के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया में डालकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


बता दें कि पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी सब्जी लेने पहुंचे जबकि प्रभारी महासचिव चंद्रशेखर शुक्ल शीतला मंदिर में सब्जी लेने पहुंचे।

Next Story