Begin typing your search above and press return to search.

आईलवभिलाई में रूके सीएम भूपेश बघेल ने ली सेल्फी... सेक्टर 5 के शहीद पार्क में म्यूजीक फाउंटेन की सीएम ने किया लोकार्पण

आईलवभिलाई में रूके सीएम भूपेश बघेल ने ली सेल्फी... सेक्टर 5 के शहीद पार्क में म्यूजीक फाउंटेन की सीएम ने किया लोकार्पण
X
By NPG News

युवा विधायक देवेंद्र यादव की पहल से पार्क में लगा म्यूजिक फाउंटेन

दुर्ग 18 नवम्बर 2021। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल की आज भिलाई प्रवास पर रहे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल शाम को सेक्टर 5 शहीद स्मारक पार्क जा रहे थे। तभी सेक्टर 5 स्थिति आईलवभिलाई को देख कर सीएम रूके। उनके साथ पूरा काफिला वहीं रूक गया। सीएम भूपेश बघेल आईलव भिलाई काे देख कर इतने गदगद हुए कि उन्होंने खुद आईलव भिलाई के पास खड़े होकर सेल्फी ली। अन्य मंत्रियों ने भी यहां आईलव भिलाई के साथ फोटो खिंचवाया फिर सीएम सेक्टर 5 के लिए आगे बढ़े जहां सीएम ने म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शहीद पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन के लगने से यहां की शोभा बढ़ गई है। यह सिर्फ भिलाई वासियों के लिए ही नहीं बल्की पूरे प्रदेश के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव भी मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव शहीद भगत सिंह को अपने प्रेरणाश्रोत मानते हैं। वे उनके भक्त है। उन्ही के अथक प्रयासों से शहीद पार्क का निर्माण कराया गया और यहां देश की सबसे बड़ी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेेल ने ही की थी। लेकिन उस समय यहां म्यूजिक फाउंटेन नहीं लगा था। विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों की सुविधाओं के लिए यहां म्यूजिक फाउंटेन की योजना बनाई और उसे पूरा करके दिखाया। बीएसपी अपने क्षेत्र में जो काम नहीं कर पा रही है। वह काम विधायक देवेंद्र यादव कर रहे हैं। पहले मैत्री बाग में म्यूजिकल फांउटेन चलता था। जिसे बीएसपी ने बंद कर दिया है। लेकिन अब एक बार फिर भिलाई वासियों को म्यूजिकल फाउंटेल का आनंद ले सकेंगे। यह पार्क सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होगा। बीएसपी क्षेत्र की पुरानी रौनक लौटेगी। लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन पर्यटकों को आकर्षित करेगा। शौर्य स्मारक शहीद पार्क का सीएम भूपेश बघेल के हाथों ही लोकार्पण किया गया था। प्रत्येक स्थल का किस प्रकार से उपयोग किया जाए इन सभी बातों का विशेष ध्यान नर्मिाण किया गया है। सरोवर के बगल से शहीद सरदार भगत सिंह की 25 फीट की गनमेटल की मूर्ति लगाई गई है। थोड़ी दूर पर 100 फीट ऊंचाई पर तिरंगा भी लहरा रहा है। युवाओं में देश भक्ति ऊर्जा का प्रतिक बना हुआ है। तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो होगा। जो लोगों को अपनी और आकर्षित करेगा।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, जनता की मांग और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हमने शौर्य स्मारक शहीद पार्क बनवाया है। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां म्यूजिक फाउंटेन भी लगाया गया है। जिसके लिए कोलकाता से विशेष इंजीनियरों की टीम ने बताया है। जिसका लोकार्पण आज हमारे याशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की।

Next Story