Begin typing your search above and press return to search.

सियासत: टूलकिट पर रमन के खिलाफ FIR से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई…कल जिला मुख्यालयों के थाने पर सांसद, विधायक समेत नेता देंगे गिरफ्तारी, दो दिवसीय विरोध, प्रदर्शनों का कार्यक्रम जारी

सियासत: टूलकिट पर रमन के खिलाफ FIR से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई…कल जिला मुख्यालयों के थाने पर सांसद, विधायक समेत नेता देंगे गिरफ्तारी, दो दिवसीय विरोध, प्रदर्शनों का कार्यक्रम जारी
X
By NPG News

रायपुर,21 मई 2021। टूलकिट मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ख़िलाफ़ FIR के मसले को भाजपा सियासती मुद्दा बनाने की क़वायद में पूरी तरह जुट गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम की जो जानकारी दी है उसके अनुसार कल और परसों भाजपा कोविड के नियमों का पालन करते हुए सड़क पर उतरेगी और थाने और चौकियों तक पहुँचेगी।
विधानसभा चुनाव के बाद लंबे अरसे तक ग़ाफ़िल भाजपा के लिए वह विधानसभा चुनाव कोई असर नहीं डाल पाए जिसमें वह अर्श से फ़र्श पर आ गई, भाजपा के भीतर महत्वाकांक्षाएँ अहं की टकराहट और “मैं क्यों तुम जानो” वाली स्थिति मौजुद रही। कई मौक़ों पर भाजपा अलग अलग छोर पर साफ़ साफ़ नज़र आई, लेकिन जो भाजपा की संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन की फटकार सलाह समझाईश भी असर नहीं कर पाई लगता है वह असर सिविल लाईंस थाने में दर्ज FIR कर गई। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर दर्ज FIR होते ही अगले दिन छत्तीसगढ भाजपा सोशल मीडिया पर अभियान की तरह नज़र आई।वहीं आभासीय छवि के बाहर धरातल पर भाजपा सामने आई है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर दर्ज ग़ैर ज़मानती धाराओं में दर्ज FIR पर भाजपा विरोध को प्रदेश के कोने कोने तक पहुँचाने की क़वायद में है। कल ज़िला मुख्यालयों में भाजपा के पाँच प्रतिनिधि जिनमें सांसद विधायक ( यदि उस क्षेत्र में हों तो ) के साथ थाने पहुँचेंगे और गिरफ़्तारी देंगे। इसके ठीक अगले दिन याने 23 मई को प्रदेश के हर थाना चौकी में यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने NPG से कहा
“यह दमन का विरोध है.. यदि टूलकिट को ट्वीट करना अपराध है तो यह अपराध तो हम में से अधिकांश ने किया है.. कर लें गिरफ़्तार.. हम यही कहने पुलिस के पास जा रहें हैं…”

Next Story