Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस भर्ती : किन्नर पहली बार खाकी वर्दी में आयेंगे नजर …..प्रदेश में इस बार 15 किन्नरों का कांस्टेबल भर्ती में हुआ सेलेक्शन…सबसे ज्यादा रायपुर में

पुलिस भर्ती : किन्नर पहली बार खाकी वर्दी में आयेंगे नजर …..प्रदेश में इस बार 15 किन्नरों का कांस्टेबल भर्ती में हुआ सेलेक्शन…सबसे ज्यादा रायपुर में
X
By NPG News

रायपुर 1 मार्च 2021। लंबे इंतजार के बाद आज पुलिस भर्ती का परिणाम जारी हो गया। कुल 2259 पर पुलिस आरक्षक की भर्ती होगी। इस आरक्षक भर्ती में एक अहम बात ये है कि पहली दफा किन्नरों का भी पुलिस भर्ती में सेलेक्शन हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग रेंज में कुल 15 किन्नर जल्द ही पुलिस यूनिफार्म में नजर आयेंगे। 13 किन्नरों की लिस्ट जारी हो चुकी है, जबकि 2 वेटिंग लिस्ट में हैं।

अच्छी बात ये है कि 13 किन्नरों में सबसे ज्यादा 9 किन्नरों का सेलेक्शन रायपुर रेंज के लिए किया गया है। पहली बार पुलिस भर्ती में किन्नरों को भी शामिल होने का मौका मिला था। लिहाजा थर्ड जेंडर से भी काफी संख्या में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन दिया गया था। अब जब परिणाम जारी किया गया है तो कुल 13 किन्नर उसमें सफल हुए हैं और दो उम्मीदवार वेंटिंग लिस्ट में हैं। रायपुर जिले से 8, धमतरी से एक, राजनांदगांव से 2, बिलासपुर से एक, कोरबा से एक, अंबिकापुर से एक तृतीय लिंग के परीक्षार्थी का चयन पुलिस आरक्षक हेतु किया गया है

ये वो किन्नर हैं, जो सालों से सामाजिक उपेक्षा झेल रहे थे। किसी को घर से निकाल दिया गया था, तो कोई सामाजिक शोषण का शिकार होकर दर-दर भटकने को मजबूर था। ऐसे में अब सरकारी नौकरी में आने के बाद ना सिर्फ उन किन्नरों का सामाजिक स्तर बढ़ेगा, बल्कि समाज के लोगों का उनके प्रति नजरिया भी बदलेगा।

2018 में जारी विज्ञापन के बाद करीब 3 साल क भर्ती को लेकर लेटलतीफी होती रही। लिखित परीक्षा के बाद भी कभी कोरोना तो कभी विभागीय अनदेखी से परीक्षा टलती रही। इसी साल जनवरी महीने से फिजिकल टेस्ट शुरू हुआ था। पिछले दिनों ही फिजिकल टेस्ट खत्म हुआ था, जिसका परिणाम आज जारी किया गया। फिजिकल टेस्ट के लिए कुल 48 हजार 278 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

Next Story