Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी के बड़े हुक्का बार में पुलिस का छापा…. कई नाबालिग लड़के-लड़कियां मिले…पुलिस पहुंचते ही बार में मचा हड़कंप…पुलिस को मौके पर मिला……

राजधानी के बड़े हुक्का बार में पुलिस का छापा…. कई नाबालिग लड़के-लड़कियां मिले…पुलिस पहुंचते ही बार में मचा हड़कंप…पुलिस को मौके पर मिला……
X
By NPG News

रायपुर 10 जनवरी 2020। राजधानी पुलिस ने देर रात एक बड़े हुक्का बार में छापा मारा। छापेमारी के दौरान बार में कई नाबालिग लड़के-लड़कियां मौजूद थी। हालांकि पुलिस का दावा है कि छापे के वक्त ये नाबालिग लड़के-लड़कियां हुक्का नहीं पी रहे थे। पुलिस ने जिस कैफे में छापा मारा उसका नाम “बुज़ कैफे” है। पुलिस के छापा मारते ही बार में हड़कंप मच गया। नाबालिग लड़के-लड़कियां इधर-उधर चीखते-चिल्लाते, मुंह-छुपाते भागने लगे।

हालांकि छापेमारी के दौरान बार में काफी मात्रा में नशीला तंबाकू, हुक्का पॉट व अन्य सामान भी मिला है। इधर हुक्का बार मालिक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। राजधानी की डीडी नगर पुलिस ने छापेमारी की ये कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की कार्रवाई कई हुक्का बार में की गयी थी, छापेमारी के बाद कुछ दिन तो बार बंद रहते हैं, लेकिन फिर से बार संचालित होना शुरू हो जाता है। हालांकि डीडी नगर पुलिस ने जिस सूचना के आधार पर छापेमारी की थी, उसमें यही बताया गया था कि बार में कई नाबालिग हुक्का पी रहे हैं, हालांकि पुलिस के मुताबिक जब वो बार में पहुंची तो नाबालिग हुक्का नहीं पी रहे थे।

Next Story