Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडॉउन में सड़कों पर पुलिस.. मुंगेली टी आई आशीष अरोरा गीतों से बांध रहे समाँ.. जवानों को तरो ताज़ा रखने की सफल कवायद

लॉकडॉउन में सड़कों पर पुलिस.. मुंगेली टी आई आशीष अरोरा गीतों से बांध रहे समाँ.. जवानों को तरो ताज़ा रखने की सफल कवायद
X
By NPG News

मुंगेली,6 अप्रैल 2020। कोतवाली टीआई आशीष अरोड़ा खेल जगत का चिर परिचित नाम है। बॉस्केटबॉल में राष्ट्रीय क्षितिज पर नाम रखने वाले आशीष का पर जो इस लॉकडॉउन में हुनर सामने आया है, उसने चकित कर दिया है।

आशीष अरोड़ा लॉकडॉउन के दौरान पुलिस जवानों के के साथ हैं। परिवार से दूर रहते हुए नागरिकों और नागरिकों के परिवार की हिफ़ाज़त के लिए सड़क पर मौजुद जवानों का मनोरंजन करने की क़वायद खुद आशीष अरोड़ा कर रहे हैं।
आशीष गीत गा रहे हैं, और वो भी वे गीत जिन्हें सुर ताल में थोड़ा कठिन माना जाता है। देखना दिलचस्प है कि बॉस्केटबॉल का यह खिलाड़ी इन गीतों में भी अपनी प्रभावी मौजुदगी दिखा रहा है।
मुँगेली की सड़कों पर रातों को अक्सर आशीष के गीत गूंजते है.. और इन गीतों पर साथ मौजुद जवानों की तालियों की आवाज़ भी..।

Next Story