Begin typing your search above and press return to search.

संबित पात्रा के खिलाफ पुलिस ने जारी किया नोटिस…. टूल किट मामले में शाम 4 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग या खुद आकर जवाब देने को कहा

संबित पात्रा के खिलाफ पुलिस ने जारी किया नोटिस…. टूल किट मामले में शाम 4 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग या खुद आकर जवाब देने को कहा
X
By NPG News

रायपुर 23 मई 2021। टूल किट विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी रायपुर पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया है। संबित पात्रा को रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने कल ही नोटिस जारी किया है।

सिविल लाइन पुलिस ने संबित पात्रा को आज ही शाम 4 बजे जवान देने के लिए तलब किया है। नोटिस में लिखा है कि पुछताछ के लिए वो शाम 4 बजे का वक्त दिया गया है। नोटिस में लिखा है कि वो या तो स्वयं ही सिविल लाइन थाने पहुंचे या फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पूछताछ के लिए उपलब्ध हों। नोटिस में लिखा है कि अगर वो पूछताछ में सहयोग नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकता है।

आपको बता दें टूल किट मामले में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराया था। पुलिस ने उसी मामले में नोटिस जारी किया है। इससे पहले रमन सिंह के खिलाफ भी नोटिस जारी किया जा चुका है।

Next Story