Begin typing your search above and press return to search.

भिलाई में फ़ायरिंग के आरोपियों की तलाश में पुलिस.. दूसरे ख़ेमे के पिंकी राय को कड़ी समझाईश.. पुलिस की कई टीमों को तलाश का ज़िम्मा

भिलाई में फ़ायरिंग के आरोपियों की तलाश में पुलिस.. दूसरे ख़ेमे के पिंकी राय को कड़ी समझाईश.. पुलिस की कई टीमों को तलाश का ज़िम्मा
X
By NPG News

दुर्ग,12 जुलाई 2021। नेवई में निगरानी बदमाश पिंकी राय से विवाद और फ़ायरिंग के बाद फ़रार तीन युवकों मुकुल सोना, मुकेश सिंह उर्फ़ मुकेश पंचर और नागेंद्र की तलाश में अब तक पुलिस के हाथों सफलता नहीं है, जबकि इन तीनों ने ही एक और जगह हवाई फ़ायरिंग पुलिस को मुंह चिढ़ा कर भागे हुए हैं।हालाँकि दूबारा हवाई फ़ायरिंग के बाद पुलिस ने पूरे संसाधन झोंक दिए हैं।


इन तीनों युवकों ने पिंकी राय पर जब गोली चलाई तो उसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पता तलाश तो शुरु की ही साथ ही साथ पिंकी राय की अपराधिक पृष्ठभुमि को देखते हुए उसे कड़ाई से समझाईश दी गई कि वे कोई हरकत ना करे।


पुलिस की कई टीमों को तीनों आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। इलाक़े में नाकेबंदी और सघन चेकिंग जारी है। दुर्ग पुलिस ने तीनों ही आरोपियों की तस्वीरें भी जारी कर दी हैं। पुलिस की छापामार कार्यवाही के बीच कट्टा तमंचा के साथ क्रीमिनल रिकॉर्ड वाले बदमाश गिरफ़्तार किए जा रहे हैं तो कई राउंड अप किए जा रहे हैं।
दुर्ग पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर अब तक इस मामले में की जा रही कार्यवाही का ब्यौरा दिया है। कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने कहा
“तीनों आरोपियों की सघन तलाशी जारी है, दूसरे पक्ष पिंकी राय को सख़्त हिदायत दी गई है.. गैंगवार नहीं होने देंगे..”

Next Story