Begin typing your search above and press return to search.
शराब पीकर कार चला रहे RTI एक्टिविस्ट को पुलिस ने पकड़ा…. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से भी विवाद का आरोप

रायपुर 2 दिसंबर 2019। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में राजधानी के आरटीआई एक्टिविस्ट को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला 31 दिसंबर की रात का है, जब पुलिस हुड़दंगियों से निपटने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान कैनाल रोड पर चेकिंग के दौरान आरटीआई एक्टिविस्ट भूपेंद्र सिंह को पुलिस ने रोका।
कार में महंगी शराब की बोतलें सहित अन्य समान मौजूद थे। शराब की बोतल व अन्य समान के साथ पकड़े गये भूपेंद्र सिंह खुद भी शराब के नशे में थे और कार चला रहे थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जब चेकिंग के लिए कार को रोका तो भूपेंद्र सिंह ने पुलिस से ही उलझने लगा। मौके पर पुलिस ने जब ब्रिथएनिलाइजर मशीन से शराब काफी मात्रा में पायी गयी है। पुलिस ने इस मामले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Next Story
