RTI एक्टिविस्ट भूपेन्द्र सिंह को पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा…पुलिस कार्यवाही पर अमित जोगी ने उठाया सवाल

रायपुर,2 जनवरी 2019। चर्चित RTI एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सरकार पर लगातार तंज और सवाल उठाने वाले भुपेंद्र सिंह को रायपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। भूपेन्द्र सिंह ने बीते 3 दिसंबर को एक मैसेज शेयर कर यह फ़ेसबुक पर लिखा था कि, उसे सरकार गिरफ़्तार कर सकती है।
एसएसपी आरिफ़ शेख़ ने बताया है कि,सिविल लाईंस थाने में भूपेन्द्र सिंह के विरुद्ध शराब पीकर गाड़ी चलाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने तथा अनुसुचित जाति जनजाति प्रताड़ना निषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
इधर भूपेन्द्र सिंह की इस गिरफ़्तारी पर छजका प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सवाल उठाया है। अमित जोगी ने ट्विटर और फ़ेसबुक पर भूपेन्द्र सिंह पर की गई कार्यवाही पर सवाल करते हुए लिखा है
“ गाज उन्हीं पर क्यों गिरती है, जो सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हैं.. अब तक दारु पिलाने का काम आबकारी विभाग करता था, अब इसे पुलिस ने कबसे शुरु कर दिया ? भूपेन्द्र सिंह की ब्रेथ एनलायजर रिपोर्ट सार्वजनिक करें”

