Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में देर रात 4 लड़कियों के साथ 5 लड़के पकड़े गए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी में देर रात 4 लड़कियों के साथ 5 लड़के पकड़े गए, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
By NPG News

रायपुर 23 जुलाई 2020। आज देर रात राजधानी में 4 लड़कियों के साथ 5 युवकों को पकड़ा गया गया। पुलिस की छापेमारी के दौरान ये सभी युवक-युवतियां संदिग्ध हालात में मिली, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

खम्हारडीह पुलिस को आज देर शाम सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक और युवती एक घर में मौजूद है। जानकारी के बाद पुलिस ने देर रात स्टील सिटी में छापा मार कारवाई की। इस दौरान चार लड़की और पांच युवकों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है पकड़ी गई एक युवती बैंक में काम करती है और पति दुबई में रहता है। युवती यहां पर एक कॉलोनी में अपने बच्चों के साथ रहती है। पूर्व में भी युवती के बारे में पुलिस को शिकायत मिल चुकी है।

इस संबंध में खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि, कॉलोनी के लोगों के द्वारा शिकायत मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

Next Story