Begin typing your search above and press return to search.

पीएम मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा ने दिया इस्तीफा…….1977 बैच के IAS साल 2019 में PMO आये थे… इस्तीफे की ये बतायी गयी है वजह

पीएम मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा ने दिया इस्तीफा…….1977 बैच के IAS साल 2019 में PMO आये थे… इस्तीफे की ये बतायी गयी है वजह
X
By NPG News

नई दिल्ली 17 मार्च 2021। पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पी के सिन्हा ने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। नृपेंद्र मिश्रा के प्रिंसिपल सेक्रटरी पद से इस्तीफे के बाद 2019 में सिन्हा को पीएमओ लाया गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रमुख सलाहकार 2019 में नियुक्त किया गया था। सिन्हा को प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। हालांकि इस्तीफे पर सरकार की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर अब भी उनका ही नाम है।

पी के सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में की थी। पूर्व में 2015 में मोदी सरकार ने उन्हें कैबिनेट सचिव की जिम्मेदारी थी। बाद में उनका कार्यकाल दो-दो बार एक-एक साल के लिए बढ़ाया गया था। कैबिनेट सचिव का कार्यकाल अमूमन दो साल तक ही होता है। यूपी काडर के आईएएस अधिकारी पी के सिन्हा इससे पहले पावर सेक्रटरी थे। वह 1977 बैच के सचिवों में वह सबसे सीनियर थे और इसलिए उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था।

Next Story