Begin typing your search above and press return to search.

PM मोदी की चाची की कोरोना से मौत: 10 दिन से थी अस्पताल में भर्ती… इलाज के दौरान तोड़ा दम

PM मोदी की चाची की कोरोना से मौत: 10 दिन से थी अस्पताल में भर्ती… इलाज के दौरान तोड़ा दम
X
By NPG News

नईदिल्ली 27 अप्रैल 2021. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का मंगलवार को यहां सिविल अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। नर्मदाबेन (80) अपने बच्चों के साथ शहर के न्यू रानीप इलाके में रहती थीं।

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा, “कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।” प्रह्लाद मोदी ने बताया कि, “उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली।” उन्होंने कहा कि उनकी चाची के पति जगजीवनदास, प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनकी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी।

पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने बताया कि उनकी चाची नर्मदाबेन को 10 दिनों पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला था कि वो कोरोना संक्रमण का शिकार हो गईं थीं. उन्होंने बताया कि उनकी चाची ने आज अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।

Next Story