Begin typing your search above and press return to search.

PM मोदी का फिर सरगुजा आया फ़ोन.. पी आर कश्यप का लिया हाल समाचार.. बेहद भावुक पीआर बोले – “जीवन धन्य .. मेरी तपस्या सफल”

PM मोदी का फिर सरगुजा आया फ़ोन.. पी आर कश्यप का लिया हाल समाचार.. बेहद भावुक पीआर बोले – “जीवन धन्य .. मेरी तपस्या सफल”
X
By NPG News

रायपुर,24 अप्रैल 2020। 78 बरस की उम्र को पार करते पी आर कश्यप की आवाज़ में वो खिलखिलाहट और वो उत्साह था कि युवा भी गश खा जाएँ। समर्पित अधिवक्ता और आजीवन संघ और भाजपा के प्रति समर्पित पी आर कश्यप के लिए 24 अप्रैल 2020 की तारीख़ और दोपहर दो बजकर सत्रह मिनट का समय ना भुलने वाला वक्त हो गया है। वजह है कि भाजपा सरगुजा के नींव के पत्थर में एक पी आर कश्यप को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ़ोन आया, और PM मोदी ने उनका कुशलक्षेम पूछा।

क़रीब दो मिनट के इस संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने 1997 का वह दौरा याद किया जबकि वे स्थानीय शिशु मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अधिवक्ता पी आर कश्यप ने इस इस कार्यक्रम का संचालन किया था।

PM मोदी ने अधिवक्ता पी आर कश्यप से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली, और कहा
“आप बूजूर्गों के आशिर्वाद से देश की सेवा कर रहा हूँ”
अधिवक्ता पी आर कश्यप अंबिकापुर के ब्रम्ह रोड के निवासी हैं।अधिवक्ता पी आर कश्यप 1977 में जनता पार्टी के सरगुजा महामंत्री, 1980 में भाजपा महामंत्री, दस साल संगठन मंत्री, 1992 से दो बार ज़िला महामंत्री और संघ के अनुशासांगिक संगठन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रदेश इकाई उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे मौजुदा समय में शिशु मंदिर समिति के दूसरी बार अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे हैं।
78 वर्षीय यह कार्यकर्ता जिसे अधिवक्ता पी आर कश्यप के नाम से जाना जाता है उन्होने NPG से कहा –
“मेरा जीवन धन्य हो गया.. मेरी तपस्या सफल हो गई.. मैं कहाँ सोचा था प्रधानमंत्री का फ़ोन आएगा.. मोर पाँच बरस उमर बढ़ाए गिस.. मोर जीवन पवित्र होए गिस”

Next Story