Begin typing your search above and press return to search.

पायलट जमीन पर रह गए, ज्योतिरादित्य ने उड़ान भर ली…सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सचिन पायलट के समर्थक कर रहे चुटीले ट्वीट्स

पायलट जमीन पर रह गए, ज्योतिरादित्य ने उड़ान भर ली…सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सचिन पायलट के समर्थक कर रहे चुटीले ट्वीट्स
X
By NPG News

नई दिल्ली, 8 जुलाई 2021। कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाईन करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हेंं नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया है। सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने से राजस्थान में सचिन पायलट का जख्म हरे हो गए हैं। पायलट खेम छला हुआ महसूस कर रहा है। जिस समय सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था, तब समझा गया था कि अब पायलट की अहमियत बढ़ जाएगी। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं।

पहले बात सोशल मीडिया की जहां पायलट और उनके समर्थकों की खूब चिकोटी काटी जा रही है। ट्विटर पर एक यूजर ने बड़े चुटीले अंदाज में लिखा है, ‘सिंधिया ने उड़ान भर ली जबकि पायलट अब भी जमीन पर पड़े हैं।’ एक अन्य यूजर ने सिंधिया और पायलट की तस्वीरों के साथ टिप्पणी की है, ‘पायलट जिसने उड़ान भर ली और पायलट जिसे बस भी नसीब नहीं हुई…’

इस तरह की टिप्पणियों से “Pilot” ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। उधर, राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरों के बीच सचिन पायलट ने सीधी चेतावनी दे दी है। प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि कांग्रेस के विपक्ष में रहने के दौरान जिन नेताओं ने जमीनी स्तर पर काम किया है, वह सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘सोनिया गांधी इस मामले से परिचित हैं। अजय माकन भी जयपुर आकर यह देख चुके हैं। मुझे यकीन है कि कांग्रेस के विपक्ष में रहने के दौरान जिन नेताओं ने पांच साल काम किया, वे सम्मान के अधिकारी हैं।’

देर-सवेर सिंधिया की राह आएंगे पायलट?
सिंधिया जब कांग्रेस में थे तो उनके साथ सचिन पायलट के भी बीजेपी में जाने की खबरें खूब उड़ीं। सिंधिया तो दूसरी कोशिश में बीजेपी से जा मिले, लेकिन सचिन पायलट अभी भी राजस्थान कांग्रेस में चल रही उथल-उथल की धुरी बने हुए हैं। क्या वह भी देर-सवेर बीजेपी का रुख कर लेंगे और बीजेपी को ‘पायलट’ मिल जाएगा या फिर कांग्रेस उन्हें वहां लैंड नहीं करने देगी? यह तोवक्त बताएगा, लेकिन सोशल मीडिया मीम्स के जरिए उनकी दुखती रग को जरूर दबाया जा रहा है।

Next Story