Begin typing your search above and press return to search.

तस्वीरें :पैलेस में तख़्त पर बगल में बैठाया सिंहदेव ने डॉ रमन सिंह को.. एक साथ मिलते रहे लोगों से सिंहदेव और डॉ रमन

तस्वीरें :पैलेस में तख़्त पर बगल में बैठाया सिंहदेव ने डॉ रमन सिंह को.. एक साथ मिलते रहे लोगों से सिंहदेव और डॉ रमन
X
By NPG News

अंबिकापुर,22 फ़रवरी 2020। राजमाता स्व. श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के तेरहवीं कार्यक्रम में राजमाता को श्रद्धांजलि देने लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। पैलेस में पाँव रखने की जगह नहीं है।सरगुजा राज परिवार के प्रमुख और मंत्री टी एस सिंहदेव तख़्त पर बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

हालाँकि तब लोगों की नज़रें टिक गईं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पहुँचे। विनम्र सहजता और सरलता के दोनों व्यक्तित्व जब आमने सामने हुए तो दिलचस्प नजारा नुमाया हुआ। मंत्री टी एस सिंहदेव उठे और आगे बढ़कर डॉ रमन सिंह को तख़्त में अपने बग़ल में यह कहते हुए बैठाया

“आईए दादा.. बैठिए”
विदित हो कि, डॉ रमन सिंह को टी एस सिंहदेव “दादा” का संबोधन देते हैं। दादा का अर्थ है बड़े भाई। दोनों के स्नेहिल संबंध राजनीति के कड़वे दौर के बीच भी गूड़ सी मिठास रखते हैं।
सिंहदेव के साथ मौजुद डॉ रमन सिंह देर तक मौजूद रहे और लोगों का अभिवादन साझे तौर पर स्वीकार करते रहे।

कुछ देर बाद वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल पहुँचे और फिर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके भी।
लोगों में लेकिन चर्चा डॉ रमन सिंह और मंत्री टी एस सिंहदेव की होती रही। नज़रें अब छजका सुप्रीमो अजित जोगी पर भी हैं, कि वे कब आते हैं।

Next Story