Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष साय की सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करती तस्वीर वायरल.. कांग्रेस प्रमुख प्रवक्ता शैलेष ने किया सवाल -“तस्वीर से साबित ग़ैर ज़िम्मेदार है भाजपा.. नियमों का उल्लंघन कैसा आदर्श है”

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष साय की सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करती तस्वीर वायरल.. कांग्रेस प्रमुख प्रवक्ता शैलेष ने किया सवाल -“तस्वीर से साबित ग़ैर ज़िम्मेदार है भाजपा.. नियमों का उल्लंघन कैसा आदर्श है”
X
By NPG News

रायपुर,4 जून 2020। नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय की एक तस्वीर पर सियासत सरगर्म हो गई है।दरअसल तस्वीर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय कई कार्यकर्ताओं के साथ सट कर खड़े हैं, और कई ऐसे हैं जिन्होंने मास्क भी नही लगाया है। इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सवालों में ला दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने तस्वीर को जारी करते हुए कहा है
“यह तस्वीर साबित करती है कि भाजपा नेता सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करते हैं.. जबकि यही भाजपा पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम जबकि शोक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे और प्रवासी श्रमिकों के शिविर चले गए थे तो झूठे निराधार बयान जारी किए गए .. यह तस्वीर साबित करती है कि भाजपा के खाने के दांत और हैं और दिखाने के दांत कुछ और”

इस वायरल तस्वीर के बारे में बताया गया है कि यह नव नियुक्त अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बगिया स्थित निवास की है, जहां वे कार्यकर्ताओं से मिल कर बधाई के साथ फ़ोटो सेशन करा रहे थे। उक्त तस्वीर में भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव समेत सरगुजा के कई चिर परिचित चेहरे नुमाया हैं। सोशल डिस्टेंस तो है नही साथ ही कई चेहरों पर मास्क भी नदारद है।कांग्रेस ने इस ओर भी चिंता जताई है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा
“कोरोना का समय है, स्वास्थ्य संबंधी गंभीर विषय है,यह नियमों की अवहेलना गंभीर है.. भाजपा को विपक्ष की भुमिका निबाहने के लिए जनता ने चुना है..स्वाभाविक रुप से आशा है कि विपक्ष की भुमिका ज़िम्मेदारी पूर्वक निभाए लेकिन तस्वीर साबित करती है कि भाजपा इस मसले पर भी ग़ैर ज़िम्मेदार है.. नियमों की अवहेलना से कैसा आदर्श प्रस्तुत हो रहा है ?

Next Story