पेट्रोल 5 रूपये, डीजल 4 रूपये और गैस के दाम में करेंगे 100 रूपये की कटौती….. इस पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र में किया वादा
चेन्नई 13 मार्च 2021। डीएमके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में कई बड़े ऐलान किए हैं, जिनमें से पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम में कटौती प्रमुख वादे हैं। शनिवार को डीएमके चीफ स्टालिन द्वारा घोषित किए गए घोषणा पत्र के अनुसार, डीएमके चुनाव बाद अगर सरकार बनाती है तो पेट्रोल के दाम में 5 रुपये की कटौती करेगी, जबकि डीजल के दाम में 4 रुपये की कटौती की जाएगी।
इसी तरह एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती करने का वादा किया गया है। डीएमके के सांसद टी शिवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये लोगों पर बड़ा भार है। केंद्र और राज्य की सरकारें एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ा रही हैं। जब हम सत्ता में आएंगे, हम ईधन के दाम कम कर देंगे।
बता दें कि इस बार डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी छह-छह सीटें, भारतीय संघ मुस्लिम लीग तीन और एमएमके 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि डीएमके पार्टी ने अन्नाद्रमुक को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस, वाम दलों, एमडीएमके, वीसीके तथा अन्य छोटे दलों के साथ समझौता किया है।
173 उम्मीदवारों की सूची हो चुकी है जारी
बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा के लिए छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन एक बार फिर शहर के कोलातुर सीट से किस्मत आजमाएंगे। वहीं उनके पुत्र उदयनिधि महानगर में चेपक-त्रिपलिकाने से चुनावी मैदान में पहली बार उतरेंगे। स्टालिन ने चुनाव के लिए सभी 173 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
