कर्क, कन्या सहित इन राशि के लोगों को मिलेगा लाभ… वहीं इस राशि के जातकों के बनते काम हो सकते हैं खराब… जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

रायपुर 16 जुलाई 2021। हम आपको शुक्रवार 16 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए…
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, जिसके कारण आप थकान महसूस करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्तता के चलते आज आप परिवार आपको अपने परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को अनदेखा करना पड़ेगा, जिसके कारण वह आपसे नाराजगी भी जता सकते हैं। यदि आपका कोई सरकारी कार्य है, तो उसमें आपको अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। सायं काल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आज आपके परिवार में किसी छोटी सी बात पर तनाव पनप सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको शांति बनाए रखनी होगी। आज व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद भी विलंब होने से आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है। आज आपको किसी नए कार्य को करने से बचना होगा क्योंकि लाभ के लिए किये गये कार्य आज आपको हानि दे सकता है, जिसके कारण आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने व्यापार अथवा संतान के पढ़ाई से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपका धन किसी योजना पर सही निवेश हो रहा है, तो वह आपको लाभ देगा। आज आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ सामाजिक व धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन अथवा मित्र से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ अधिक होने के कारण आप आज थकान को भूल जाएंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर आज आप कम समय दे पाएंगे, जिसके कारण आपको लाभ थोड़ा कम होगा, लेकिन आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप दिनभर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन सायंकाल के समय कुछ थकान का अनुभव करेंगे। आज मित्रों व परिजनों के साथ आपको मनोरंजन का अवसर मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
आज आप का दिन बेहतरीन रहने वाला है। पहले से बनाई गई योजनाओं को अमली-जामा पहनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी सामजिक संगठन या किसी एनजीओ से जुड़ने का अवसर मिल सकता है । जिन कन्याओं के विवाह के लिये वर की तलाश की जा रही है, उनका रिश्ता किसी अच्छे परिवार में हो सकता है। धन-संबंधी दिक्कतों का आज समाधान निकलेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने के योग बन रहा है ।
कन्या राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती हैं । आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेगें तो सफलता आवश्य हाथ लगेगी । किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें । आज आप अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें । माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेगें। अपनी वाणी पर आपको संयम रखने की जरुरत है ।
तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आज आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिये आज के दिन नौकरी में प्रमोशन का चांस बन रहा है। ऑफिस में आज किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। आज आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास आप पर बनेगा । आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जायेगा । अविवाहितों को आज शादी का प्रस्ताव आयेगा ।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपके रचनाओं की हर तरफ तारीफ की जायेगी। जो लोग फिल्म या डायरेक्शन की लाईन में स्ट्रगल कर रहे हैं उनके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है । दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा । बहुत दिनों से रिश्तो में आ रही कड़वाहट दूर होगी । घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु राशि
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा । आज आप जो भी योजना बनायेंगे उसको सफल होनें में थोड़ा वक्त लग सकता है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज किसी दूसरे के मसले में अपनी बात रखने से बचना होगा। अपनी वाणी पर जितना संयम रखेंगे उतना ही अच्छा रहेगा ।
मकर राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है । किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति समाने आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी फैसला आपके उम्मीद के विपरीत आ सकता है। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी । धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। घरवालों के साथ घर में समय बीतेगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य के लिहाज आज का दिन अच्छा है ।
कुम्भ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आज अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिये दिन आर्थिक रुप से बेहतर रहेगा । ऑफिस में आज सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी । लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है । आज पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स को भी शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास आयेगी
मीन राशि
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा । आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी । जिनको आप आसनी से निपटा लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। महिलायें आज कोई घरेलु उद्योग शुरु करने का मन बनायेंगी। माता के स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं में आज सुधार देखने को मिलेगा । पुराने दोस्तों के साथ मेल-मिलाप की भी संभावना बन रही है। धन संचय के लिये आज योजनाऐं बनायें।
