Begin typing your search above and press return to search.

इन राशि वालों को हो सकता है लाभ, वहीं इस राशि के बन रहे योग…. पढ़ें बुधवार का राशिफल

इन राशि वालों को हो सकता है लाभ, वहीं इस राशि के बन रहे योग…. पढ़ें बुधवार का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 9 दिसंबर 2020। आज का राशिफल कैसा रहेगा। इन राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी, इन्हें सावधान रहना होगा। नवमी तिथि दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। पूरा दिन पार कर रात 10 बजकर 43 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से कल सुबह सूर्योदय तक कुमार योग रहेगा। दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा जो कि कल सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए चुनौतियां और बाधाओं से भरा हुआ दिन है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। ज्यादा जोखिम उठाकर कोई भी काम करना नुकसानदायक साबित होगा। कमाई तो अच्छी होगी परंतु अनावश्यक खर्चे मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। रिश्तेदारों से लोन भी लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी से रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।आपको कुछ परेशानी होगी। किसी तीसरे व्यक्ति का आपके रिश्ते में हस्तक्षेप करना आपके रिश्ते के लिए नुकसानदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों को ससुराल से किसी बात पर तनाव मिल सकता है।

वृषभ
वृष राशि के जातकों के त्वरित और आधिकारिक निर्णय कार्यक्षेत्र में तरक्की प्रदान करेंगे। पार्टनर के साथ अहंकार और क्रोध से बचें। व्यापार में विस्तार का योग बनता है। धन संबंधित मामलों में अहंकार को छोड़कर व्यवहारिक निर्णय लेना लाभदायक सिद्ध होगा। जीवनसाथी से कुछ समस्याएं आएंगी। उनकी सेहत बिगड़ सकती है। उनका मूड भी खराब होगा। कोशिश करें कि उन्हें मना पाएं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। भाग्य की प्रबलता आपके कामों में मदद देगी। इनकम बढ़ने से मन में हर्ष की भावना रहेगी।

मिथुन
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। धन कि वर्षा हो सकती है। किसी से वाद विवाद ना करें। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। इससे आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर मदद की उम्मीद कर सकता है और आप उसकी मदद के लिए तैयार होंगे। इस राशि के छात्रों के लिए सामान्य रहेगा। हालांकि सेहत के लिहाज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस राशि की कन्याओं की शादी की बात कहीं चल सकती है।

सिंह
आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। किसी पुराने मित्र से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। लेकिन आपका दिन गहन चिंतन में बीतेगा। आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। वहीं कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। ये मुलाकात फायदेमंद रहेगी। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिल सकता है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट के संबंध में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में थोड़ी नोकझोक बनी रहेगी, लेकिन चिंता ना करे बात करें शाम तक सब ठिक हो जायेगा। रोजाना वयाम करने से आप अपने आपको फिट महसूस करेंगे।

तुला
आपके मन में नए-नए विचार जन्म लेंगे। लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाजी में ना पड़ें। साथ ही अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफहमी ना पालें। आप किसी नए कार्य की योजना आज बना सकते हैं। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। हालांकि आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक

आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आलस्य में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी, इसलिए पूजा-पाठ में ध्यान लगायें। आगामी दिनों में आप यात्रा कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ दिन गुजारें। सगे संबंधियों से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। अपने स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास करें। दफ्तर में आज आपको कुछ जानकारी मिल सकती है। आपके व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। जोखिम से जुड़े काम न करें। लेनदेन करते समय सतर्क रहें।

धनु

आज आप प्रसन्न रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करेंगे तो अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका थोड़ा बिगड़ सकता है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखे। हालांकि परिवार में आज अच्छा दिन बीतेगा। परिजनों से अच्छी बातचीत हो सकती है।
आपके काम का असर दूसरे लोगों पर भी पड़ेगा। पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। बेवजह खर्च पर नियंत्रण रखें। आज प्रभु की आराधना में समय बिताएं। धार्मिक साहित्य पढ़ें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार दिखेगा। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं।

मकर

परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान का ध्यान रखे, उसे कष्ट हो सकता है। आपकी माता आपका आज पूरा-पूरा साथ देंगी। धार्मिक कार्यों आप भाग ले सकते हैं। अपने आचार-विचार का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य परिणाम सकारात्मक रहेंगे। खर्च अधिक होने से तनाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। जीवनसाथी का काम में सहयोग मिलेगा। परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। आज आप सकारात्मक रहने की कोशिश करें। किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।

कुंभ
आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। गणपति के आशीर्वाद से सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। अगर शादीशुदा है तो पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से सफल रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। अगर व्यापारी हैं तो कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती है आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। आपके कामकाज की गति बनी रहेगी।

मीन
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता बच्चों को कहीं बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना भी बना सकते हैं। वहीं वाहन चलाते समय आप थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। अन्यथा बहसबाजू में पड़ सकते हैं। आप किसी चिज को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं।

Next Story