Begin typing your search above and press return to search.

वृषभ, मिथुन, तुला, मीन के राशि वालों को मिलेगा लाभ….बनेंगे बिगड़ेंगे काम, वहीं ये लोग रहे सतर्क

वृषभ, मिथुन, तुला, मीन के राशि वालों को मिलेगा लाभ….बनेंगे बिगड़ेंगे काम, वहीं ये लोग रहे सतर्क
X
By NPG News

रायपुर 24 अप्रैल 2021. दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ तो रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी।
वृषभ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे और उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकेंगे। रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार में नए निवेश के अवसर खुलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि
बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें. उन्नति के रास्ते खुलेंगे. बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं. घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं. अपनी सोच सकारात्मक रखें. विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिलसकता है. आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा. आपकी भावनाओं का सम्मान होगा. आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

कर्क राशि
जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे है आज उनका काम मन-मुताबिक पूरे होंगे. लेकिन जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है , लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा. किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से भी आपको बचना चाहिए. आज पारिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे. आसपास के लोगों से ज्यादा मदद की उम्मीद रखना आपके लिये ठीक नहीं है . लवमेटस एक दुसरे की तारीफ करेंगे. गायत्री मंत्र का जाप करें, कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी.

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके काम से लोग प्रभावित होंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आज आप के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन कोष में वृद्धि होगी। व्यापारीयों को व्यस्तता अधिक रहेगी। इस वजह से वह अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। इससे जीवन साथी नाराज हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने आनंद व मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। कानून संबंधित मामलों में आज आपको जीत मिल सकती है और आप की प्रॉपर्टी में भी इजाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जारी प्रयासों से सफलता मिलेगी और नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में आज आपको सफलता मिल सकती है। सायंकाल के समय मित्रों के साथ किसी धार्मिक जगह की यात्रा पर भी जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें भी अब राहत हो सकती हैं।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ शांति की प्रवृत्ति का रहेगा। घर परिवार का माहौल शाति भरा रहेगा और शुभ समाचार मिलने से परिवार के सदस्यों की खुशियों में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी चली आ रही समस्याए आज खत्म होगी और रिश्ते को मजबूती मिलेगी। प्रेम जीवन में आज नए उत्साह व उमंग का अनुभव करेंगे। विदेशी संस्था के साथ आप की साझेदारी के लिए उत्तम समय है। यदि आपके कुछ कार्य अटके हुए हैं, तो आज वह पूरे हो सकते हैं, जिसमें आपको धन की प्राप्ति होगी और पर्याप्त मात्रा में धन हाथ मिलाने से भाइयों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में चल रही उलझन आज समाप्त होंगी और रिश्ते में नई मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार से संबंधित कुछ योजना सफल हो सकती है, जो आपको लाभ देना शुरू करेंगी। संतान पक्ष की उन्नति होने से मन मे प्रसन्नता रहेगी। आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसीलिए थोड़ी सी परेशानी होने पर भी तुरंत डॉक्टर से सलाह ले। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्य को ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो शत्रु आज चुगली लगा सकते हैं। सायंकाल का समय देव दर्शन आदि में व्यतीत करने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिताजी की सलाह बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी।

धनु राशि
आज का दिन रोजगार की तलाश करने वाले लोगो के लिए नए-नए अवसर लेकर आएगा, जिससे उन्हें अपने भविष्य की चिंता कम होगी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति ने आपसे धन उधार लिया हुआ था, तो वह आज वापस मिल सकता है। सायंकाल का समय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने में व्यतीत करेंगे। ऑफिस में आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा और अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे, इसका भविष्य में आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे, जिसे देखकर आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक व आर्थिक मामलों चल रही समस्याएं हल होंगी। व्यापार में आज कोई बड़ा लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। घर पर अतिथि आगमन होगा, इसमें परिवार के सदस्य नजर आएंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार को सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। यदि कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज उसको पूरा करने के लिए समय निकाल सकते हैं। जीवनसाथी आज कोई उपहार दे कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके प्रेम जीवन में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत और धैर्य से आप सभी समस्याओं से मुक्ति पाने में समर्थ रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। भाई-बहन की शादी का प्रस्ताव प्रबल हो सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। संतान को आपकी सलाह से कार्य करते देख मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का आज विकास होगा, लेकिन आपको अपने क्रोध और वाणी दोनों पर संयम रखना होगा अन्यथा कोई वाद विवाद हो सकता है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ के संकेत दे रहा है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और आप अपनी जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग कर भी लेकर जा सकते हैं। यदि किसी व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय इंतजार करें। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें भरपूर लाभ की स्थितियों का निर्माण होगा। सायंकाल के समय धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और अन्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सहयोग व समर्थन मिलने से आप हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। यदि यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

Next Story