Begin typing your search above and press return to search.

मेष, कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों को देना होगा ध्यान… इन राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल

मेष, कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों को देना होगा ध्यान… इन राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 25 मार्च 2021. गुरुवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को अश्लेषा नक्षत्र दिन भर होने से अमृत नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप बहुत सी सुख सुविधाओं की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे, लेकिन धन खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी शिक्षा संस्थान में एडमिशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आज अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

वृष राशि
आज का दिन रोजगार के क्षेत्र में उत्तम लाभदायक रहेगा। रोजगार से संबंधित अधिकतर युवाओं की चिंता आज खत्म होंगी। आपके पारिवारिक बिजनेस में पिताजी की सलाह आपके लिए आवश्यक रहेगी। आज आपको फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचना होगा, नहीं तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से यदि कोई धन का लेनदेन करना हो, तो रिश्तो में दरार पड़ जाएगी। आप की संतान के विवाह संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका अपनी माता जी से कुछ व्यापारी वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से परिवार का वातावरण टेंशन भरा रहेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी की आवश्यकता को पूरा करेंगे और उन्हें साथ लेकर शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। आज आपको अनियंत्रित खर्चों से बचना होगा, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख देंगे।

कर्क राशि
आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिये आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं आज आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिये बेहतर होगा। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाये रखने की कोशिश करेंगे, रिश्तों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं भी बाहर जाने का प्लान बनेगा, इससे रिश्ते बेहतर होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे है। बच्चो की सेहत का खास ख्याल रखें, पेट से सबंधित परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि
आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस के लोग आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आपकी लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ के साथ समय बितायेंगें, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि
आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई बिजनेस डील अटक सकती है। परिवार वालो के साथ समय बितेगा। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी, उनहे कुछ नया सिखने को मिलेगा। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कही से कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। कारोबार में बरकत होगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। स्वास्थ अच्छा रहेगा । माता पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा।

तुला राशि
आज आपको किसी खास व्यक्ति से कोई प्रेरणा मिल सकती है जो भविष्य में अपको फयदा दिलायेगी। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। दोस्त बिजनेस के लिये आपको कुछ नये आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी , रिश्ते बेहतर होंगे। सभी काम समय से पूरें होंगे।

वृश्चिक राशि
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर मे धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। व्यापारियों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन समान्य रहेगा| आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे । नौकरीपेशा वाले लोगो की आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी विषय में आ रही समस्याएं दूर हो जायेगी। घर वालों के साथ गुड टाइम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। जूनियर आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा, आप उनके साथ डिनर पर जाने का प्लान बनायेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि
आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगायेंगे, तो आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिये मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ राशि
आज आपको सबके साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाकर रखने चाहिए। खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्तो में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा| शाम को परिवार के साथ मिलकर समय बितायेंगे, माता पिता की सलाह से आपके साथ सब अच्छा होगा। कारोबार में बरकत होगी। महिलाओं का दिन आज शॉपिंग करने में बितेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि
आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करने की सोच सकते है आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। नव विवाहित के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, साथी आपको कोई रिंग उपहार में दे सकते है।

Next Story