Begin typing your search above and press return to search.

कुंभ, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों को मिलेगी सफलता, धन प्राप्ति के लिए इन राशियों के प्रयास होंगे सफल…. जानिए अन्य राशियों का हाल

कुंभ, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों को मिलेगी सफलता, धन प्राप्ति के लिए इन राशियों के प्रयास होंगे सफल…. जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 5 जनवरी 2020. मंगलवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 5.47 तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। सोमवार की रात से चंद्रमा राशि बदल कर सिंह से कन्या में आ चुका है। इसका असर भी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेषमेष राशि के जातकों में परोपकार की भावना रहेगी। दूसरों की मदद के लिए खुलकर सामने आएंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गलतियों को भी नजरअंदाज करके अपने लक्ष्य पर फोकस करना पसंद करेंगे। आर्थिक लिहाज से समय बहुत ही अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान तथा धन की प्राप्ति की संभावना बन रही है। अपनी बुद्धि कौशल और कार्यकुशलता के बल पर काम और रिश्ते में तालमेल बिठाकर हर स्थिति को अपने पक्ष में करना आपको आता है और इसी खूबी से आपको आज सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुख से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति काबू में रहेगी। काम के सिलसिले में आज दिन मजबूत रहेगा।

वृषभवृषभ राशि के जातक अपने मित्रों की मदद के लिए अपने व्यवसायिक ज्ञान को उनके साथ साझा करने का प्रयास करेंगे, परंतु उनको सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि मित्र आपके उस ज्ञान का उपयोग कर कर आप से आगे निकलने का प्रयास कर सकते हैं। अपनी विशेषताओं की वजह से नाम कमाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है। आपकी तरक्की हो सकती है और आप के कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जो लोग विदेश रहते हैं, उन्हें कुछ अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। आप खुद पर विश्वास रखेंगे और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे, जिससे आप आसानी से ही हर काम में बढ़ जाएंगे। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुख देने वाला साबित होगा। प्रेम जीवन में आप अपने बुद्धि कौशल से आज के दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रूप से बीतेगा। काम के सिलसिले में आपको और थोड़ा ध्यान देकर काम करना होगा और अपनी चिंताओं से मुक्त रहना होगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए मजबूत रहेगा। किसी दोस्त या पड़ोसी से कुछ खास विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें उनकी राय लेकर आप काम करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और उनके काम में सफलता दिखाई देगी। उनका काम लोगों की नजरों में आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। शादीशुदा जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज दिन रोमांटिक होने वाला है।

सिंह
आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के कारोबारियों को फायदा होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर हाल ही में आपने कोई नयी परियोजना शुरू की है, तो आज आपको मुनाफ़ा हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।पिछले कुछ समय से करियर के लिये किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी , जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या
आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होगे । जीवनसाथी की मदद आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में सहायक होगी। आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। किसी काम में ज्यादा भाग-दौड़ से आपको बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए। काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी| सभी काम बनते नजर आयेंगे।

तुला
आज आपको अपनी बात कहने से पहले दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए। परिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिये आपको थोड़ा धर्ये रखने की जरूरत है| घर में शांती का महोल रहेगा। आप काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे , लेकिनआपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों को फायदा होगा| धन लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा।

वृश्चिक
आज बिजनेस में आपको अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है, इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा| आपको पिता से कोई बड़ा उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा , आपको अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा। सच्चे मन से कि गई मेहनत का फल मिलेगा।

धनु
आज आप किसी बड़े व्यक्ति के साथ मिलकर अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे| छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी ।कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेगी, लेकिन किसी भी बात को बोलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आप कहना कुछ चाहेंगे, लेकिन कह कुछ और देंगे। इससे लोगों को कोई गलतफ़हमी हो सकती है। आप परिवार के किसी काम में व्यस्त हो सकते हैं। छोटे उद्योगियो के लिये दिन ठीक रहेगा।

मकर
आज मन में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में बड़े-बुजर्गों की सलाह काम आयेंगी। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आपका दिन अच्छा बितेगा| आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे| आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, इससे समाज में आपका मान समान बढ़ेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी भी परेशानी वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए।

कुंभ
पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपकी कुछ नए-पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होगी| आप आज कहीं धार्मीक स्थल पर भी जा सकते हैं। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगो का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। हर काम में जीवनसाथी से भी मदद आपको मिलती रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा,| इससे आप अपने काम बहुत अच्छे से कर पायेंगे। आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी।

मीन
आज आप तरोताजा महसुस करोंगे।वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है, आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में फायदा होगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे जिसका आप भर पूर फायदा उठायेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर बहार जा सकते है, इससे रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी। रोजाना सुबह व्याम करने से बढ़ते वजन की परेशानि दूर होगी।

Next Story