Begin typing your search above and press return to search.

सोनू सूद के इस ट्वीट पर जमकर भड़क गए लोग….

सोनू सूद के इस ट्वीट पर जमकर भड़क गए लोग….
X
By NPG News

मुंबई 11 मार्च 2021. सोनू सूद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं लेकिन इस बार लोग उनसे खफा हैं। उन्होंने शिवरात्रि पर एक ट्वीट किया जो लोगों को पसंद नहीं आया। इसके बाद से ट्विटर पर #WhoTheHellAreUSonuSood हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।

सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखी थी ये बात
सोनू सूद ने शिवरात्रि की सुबह ट्वीट किया था, शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं। ओम नम: शिवाय। उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ऐसी अपील अपनी फिल्मों की रिलीज के पहले भी किया कीजिए; मेरी फिल्मों के टिकट पर पैसा बर्बाद करके नहीं उससे किसी गरीब को रोटी खिलाकर पुण्य कमाइए। वहीं एक और यूजर ने लिखा है मदद करना ठीक है लेकिन फोटो फॉर्वर्ड करने के लिए मना क्यों?

Next Story