Begin typing your search above and press return to search.

PAK मॉडल की हत्या: घर में बिना कपड़ों के मिली मॉडल की लाश, गला घोंटकर बाथरूम की खिड़की से फरार हुए कातिल….

PAK मॉडल की हत्या: घर में बिना कपड़ों के मिली मॉडल की लाश, गला घोंटकर बाथरूम की खिड़की से फरार हुए कातिल….
X
By NPG News

नईदिल्ली 12 जुलाई 2021। पाकिस्तान लाहौर के पॉश इलाके के एक घर से मॉडल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मॉडल की पहचान 29 साल की नायाब नदीम के तौर पर हुई है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक नायाब की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई. उसका गला दबा कर हत्या किए जाने का शक है। नायाब डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (DHA) फेस 5 इलाके के एक मकान में अकेली रहती थी। रविवार को नायाब का सौतेला भाई नसीर इस मकान में गया तो उसने नायाब को वहां मृत पाया। उस वक्त नायाब के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था।

नायब के भाई मुहम्मद अली ने बताया कि नौ जुलाई को आधी रात के करीब वह बहन के घर गए थे। वहां उन्होंने देखा कि नायब जमीन पर मृत पड़ी हुई हैं। उनकी गर्दन पर चोट के निशान थे। अली ने कहा कि नायब के बाथरूम की खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने आशंका जताई कि हत्यारा बाथरूम के रास्ते से घर के अंदर आया होगा। पुलिस का कहना है कि अली अक्सर बहन का हालचाल जानने उसके घर जाया करते थे।

नायब की शादी नहीं हुई थी और वो घर में अकेले रहती थीं। बता दें कि इससे पहले मई में पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश महिला की लाहौर में हत्या कर दी गई थी। इससे पहले 2016 में पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या कर दी थी। हत्या उनके भाई ने की व उसे उम्रकैद की सजा हुई है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, नायब नदीम के भाई ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई है, जिसके आधार पर जांच शुरू हो गई है। इस घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल है। वहीं, डिफेंस बी पुलिस स्टेशन के एसएचओ नैयर निसार ने बताया कि संभवतः मॉडल की गला दबाकर हत्या की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Next Story