Begin typing your search above and press return to search.

दर्दनाक : भाई की शादी के लिए खरीददारी कर लौट युवक की मौत, पत्नी जख्मी….. तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर….. ड्राइवर गिरफ्तार

दर्दनाक : भाई की शादी के लिए खरीददारी कर लौट युवक की मौत, पत्नी जख्मी….. तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर….. ड्राइवर गिरफ्तार
X
By NPG News

भिलाई 6 मार्च 2021। भाई की शादी का समान लेकर लौट रहे युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस हादसे में युवक की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना पाटन के तुलसी नाला की है। मृतक का नाम उमाशंकर साहू है। वहीं उनकी पत्नी ईश्वरी साहू इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है।

मृतक असोगा गांव का रहने वाला था। इसी महीने उमाशंकर के छोटे भाई की शादी होने वाली थी। शादी की घर में जोर शोर से तैयारी चल रही थी। शादी की खरीददारी के सिलसिले में उमाशंकर अपनी पत्नी ईश्वरी के साथ रायपुर आया हुआ था। रायपुर से खरीददारी कर दोनों आज वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों की बाईक तुलसी नाला के करीब पहुंची, रास्ते में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद उमाशंकर साहू की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं ईश्वरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बोलेरो एक बिल्डर की बतायी जा रही है, जिसे राजेश नाम का ड्राइवर चला रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने ड्राइवर राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पाटन पुलिस ने इस मामलें अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story