Begin typing your search above and press return to search.

दर्दनाक : सुहागरात पर दुल्हन कर रही थी इंतजार…तभी मिली दुल्हे की मौत की खबर…. शादी के कुछ घंटों बाद दोस्तों संग पार्टी करने निकले दुल्हे की मौत….जीजा ने भी मौके पर तोड़ा दम…दुल्हन बिलखते हुए बोली- एक बार चेहरा तो दिखा दो

दर्दनाक : सुहागरात पर दुल्हन कर रही थी इंतजार…तभी मिली दुल्हे की मौत की खबर…. शादी के कुछ घंटों बाद दोस्तों संग पार्टी करने निकले दुल्हे की मौत….जीजा ने भी मौके पर तोड़ा दम…दुल्हन बिलखते हुए बोली- एक बार चेहरा तो दिखा दो
X
By NPG News

लुधियाना 12 मार्च 2020। शादी के चंद घंटे बाद ही दर्दनाक हादसे में दुल्हे की मौत हो गयी। शादी के बाद दुल्हा अपने जीजी और साथियों के साथ मिलकर पार्टी करने के निकला था। हादसे में दुल्हा और उसके जीजा दोनों की मौत हो गयी। हादसा लुधियाना में भट्टिया रोड पर बुधवार रात हुआ और बुधवार की शाम उसकी शादी हुई थी। अन्य पांच घायलों को डीएमसी में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की पहचान भट्टियां गांव का रहने वाला दूल्हा राहुल और हिमाचल प्रदेश के मंडी का रहने वाला उसका जीजा राजू के रूप में हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी ने शराब पी रखी थी। हादसे की जानकारी लगते ही एसीपी नारकोटिक्स सेल राजकुमार चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने क्रेन की मदद से कार को टैंकर से अलग किया।

बुधवार शाम वह डोली लेकर घर पहुंचा था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। देर शाम को दूल्हा अपने कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर शादी का जश्न मनाने के लिए कार में घर से निकल गया। देर रात शराब पीने के बाद वह कार से रात लगभग 10.30 बजे अपने घर से लौट रहे थे। जस्सियां चौक पर उनकी तेज रफ्तार कार आगे जा रहे टैंकर के नीचे घुस गई।

घायलों में राहुल का भाई आशु, ताऊ का बेटा अजय, जैन कॉलोनी शेरपुर निवासी दोस्त नवीन, अनीश और चिंटू शामिल हैं। टैंकर ड्राइवर जम्मू निवासी शमशेर कोहली ने बताया कि वे सराभा से अंडे लोड करके जम्मू जा रहे थे। टैंकर की रफ्तार 40 किमी/घंटा रही होगी। अचानक पीछे से जोर का झटका लगा, तब उन्होंने ब्रेक मारा। उतरकर देखा, तो पीछे कार फंसी हुई थी। उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी

पत्नी बोली- एक बार चेहरा तो दिखा दो पति का

घटना में मारे गए राहुल की पत्नी मधु को जब उसकी मौत का पता चला तो वह बेसुध हो गई। बुधवार शाम ही डोली में सवार होकर अपने ससुराल पहुंची मधु पति से मिलने की कल्पना में ही थी कि उसे उसकी मौत का समाचार मिल गया। देर रात रिश्तेदार उसे अपने साथ सिविल अस्पताल ले आए। अस्पताल में वह रोते हुए सिर्फ एक ही बात कह रही थी, ‘मुझे केवल एक बार राहुल का चेहरा देखना है’।

Next Story