सेना के जवान की दर्दनाक मौत: एक माह पहले हुई थी शादी…..नई बुलेट खरीदकर अपनी पत्नी को दिखाने जा रहे थे….रास्ते में ही हो गयी मौत

सीतामढ़ी(बिहार)22 जून 2021। एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गयी। जवान की एक माह पहले ही शादी हुई थी। देर रात ये हादसा हुआ। जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जवान का नाम पप्पू कुमार बताया जा रहा है।घटना सीतामढ़ी-मुज़फ़्फ़रपुर एनएच-77 पर डुमड़ा के लगमा गांव के नजदीक हुई है। वह छुट्टी में गांव आए थे। रात में यह घटना घटी, ठोकर मारकर कोई वाहन वाला भाग गया।
सदर अस्पताल सीतामढ़ी में पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव अलीशेरपुर, जिहुली ( पताही) भेज दिया गया है। पता चला है कि एक माह पूर्व ही इनकी शादी हुई थी। नई बुलेट मोटरसाइकिल लेकर घर से ससुराल अपनी पत्नी से मिलने जा रहे थे। उनकी ससुराल रुन्नीसैदपुर थाना के थुम्मा क्षेत्र में है। वे कोलकाता में बीएमपी के जवान के रूप में तैनात थे।
