Begin typing your search above and press return to search.

पद्म पुरस्कारों का ऐलान- अरुण जेटली, सुषमा स्वराज को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण….7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री…. देखें पूरी सूची

पद्म पुरस्कारों का ऐलान- अरुण जेटली, सुषमा स्वराज को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण….7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री…. देखें पूरी सूची
X
By NPG News

नईदिल्ली 25 जनवरी 2020। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और जार्ज फर्नाडिंस को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण पाने वालों में मैरीकॉम, गायक छ्न्नू लाल मिश्रा, उद्योगपति आनंद महिंद्रा समेत कई नाम शामिल हैं। वहीँ 118 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें लंगर बाबा जगदीश लाल आहूजा, सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अहमद टेक, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण मुनडयूर, सामाजिक कार्यकर्ता एस रामकृष्ण, सामाजिक कार्यकर्ता योगी एरोन को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, 1984 भोपाल गैस त्रासदी के कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार को भी मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा जाएगा.

पद्मश्री

जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी, कंगना रनौत, एकता कपूर, करण जौहर समेत 118 हस्तियों को पद्मश्री दिया जाएगा.

इन्हें मिला पद्म विभूषण

जॉर्ज फर्नांडिस (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), सर अनिरुद्ध जुगनाथ, एमसी मैरी कॉम, छन्नूलाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), पेजावरा मठ के महंत श्री विश्वेशा (मरणोपरांत).

पद्म भूषण से नवाजी गईं ये हस्तियां, मुमताज अली, सैयद मुआजेम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोषी, कृष्णाम्मल जगन्नाथन, एससी जमिर, अनिल प्रकाश दोषी, सेरिंग नंडोल, आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), मनोहर पर्रिकर, प्रो जगदीश सेठ, पीवी सिंधु, वेणु श्रीनिवासन.

Next Story