Begin typing your search above and press return to search.

धान खरीदी की बढ़ सकती है तारीखें : खाद्य मंत्री ने दिये संकेत, बोले- कैबिनेट में होगी चर्चा…मुख्यमंत्री लेंगे इस पर फैसला… आज शाम होनी है कैबिनेट की बैठक

धान खरीदी की बढ़ सकती है तारीखें : खाद्य मंत्री ने दिये संकेत, बोले- कैबिनेट में होगी चर्चा…मुख्यमंत्री लेंगे इस पर फैसला… आज शाम होनी है कैबिनेट की बैठक
X
By NPG News

रायपुर 8 जनवरी 2020। आज कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी की तारीख बढ़ने पर फैसला हो सकता है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इस बात के संकेत दिये हैं। पिछले 72 घंटे से बारिश की वजह से धान खरीदी केंद्रों की बदहाली और कई इलाकों में खरीदी ना होने की शिकायत के मद्देनजर सरकार ये फैसला ले सकती है। आज खुद खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राजधानी के आसपास के धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया।

इस दौरान खरीदी केंद्रों में बारिश की वजह से प्रभावित हुए कामों को महसूस किया। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी की तारीख 15 फरवरी तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में आज शाम इस बात की चर्चा होगी और फिर मुख्यमंत्री इस बारे में फैसला लेंगे, कि धान खरीदी की तारीख को बढ़ाना है या नहीं, और कब तक बढ़ाना है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री निवास में आज शाम कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। शाम करीब साढ़े पांच बजे से होने वाली इस बैठक में कई अहम निर्णय लिये जायेंगे। बजट का प्रारूप भी आज की बैठक में तय होगा।

बजट सत्र शुरू होने से पहले की ये आखिरी बैठक है। लिहाजा बजट की तैयारी के साथ-साथ बजट सत्र को लेकर विभागीय मंत्री को होमवर्क मजबूत करने और प्रश्नों के जवाब के लिए मजबूती से तैयार रहने के भी निर्देश दिये जा सकते हैं।

Next Story