Begin typing your search above and press return to search.

कलिंगा विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय ऑनलाइन अकादमिक प्रतियोगिता का आयोजन

कलिंगा विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय ऑनलाइन अकादमिक प्रतियोगिता का आयोजन
X
By NPG News

रायपुरः- कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। जहां छात्रों को विभिन्न शोध और नवीन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसी क्रम में कलिंगा विश्वविद्यालय ने भारतीय अर्थशास्त्री, दार्शनिक प्रो. अमत्र्य सेन शोध प्रतिष्ठान की स्थापना की है। इसके तहत कलिंगा विश्वविद्यालय अनुसंधान, शिक्षा और सार्वजनिक जुड़ाव के माध्यम से समाज के हित के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
छात्रों के सर्वांगिन विकास के लिए विश्वविद्यालय ने 3 दिवसीय ऑनलाइन अकादमिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 2 दिवसीय आॅनलाइन बिजनेस केस स्टडी कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न परिस्थितियों में छात्रों के बीच विश्लेषनात्मक और महत्वपूर्ण क्षमता को विकसित करना था।
छात्रों को विभिन्न मामलों के अध्ययन के संबंध में अन्य विद्यार्थियों और निर्णायकों के समक्ष अपना विचार प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इस आयोजन में 10 से अधिक टीमों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और केस स्टडी पद्धति सीखने पर अपना ध्यान केंन्द्रित पाया।
डाॅ. परितोष दुबे तथा सुश्री कोमल गुप्ता प्रध्यापिका वाणिज्य और प्रबंध संकाय ने समापन सत्र के दौरान परिणाम घोषित किया जिसमें प्रथम स्थान में निशांत कश्यप और सानिया देवांगन की टीम, द्वितीय स्थान में प्रीनि वर्मा, दीक्षिता सांगा, प्रिया सिन्हा और श्रद्धा एवं तृतीय स्थान में ईशा यादव, कल्पना नेताम और ज्योति शाह विजेता रहे। सुश्री कोमल गुप्ता साथ ही साथ कहा कि शिक्षण केस स्टडी तकनीक का उपयोग समय के आधार पर आवश्यक है क्योंकि यह छात्रों को काॅर्पोरेट जगत के लिए तैयार करने में सक्षम बनाता है।
प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन छात्रों के रचनात्मकता को विकसित करने के उद्देश्य से पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को अच्छी प्रतिक्रिया मिली जहां कलिंगा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने प्रोफेसर अमत्र्य सेन की पुस्तकों पर अपने विचार रखे। मूल्यांकन प्रभावी संचार और विचारों की मौलिकता पर आधारित था।
उक्त निबंध प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। निर्णायक समिति के द्वारा मूल्यांकन के पश्चात इस प्रतियोगिता का परिणाम घाषित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर कला एवं मानविकीय संकाय के बी.ए. पंचम सेमेस्टर के छात्र आयुश पाल रहे। जबकि द्वितीय स्थान पर वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय के बी.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की सानिया देवांगन और तृतीय स्थान बी.काॅम. (बैंकिंग व वित्त) पंचम सेमेस्टर के छात्र कौस्तुभ सिंह ने प्राप्त किया।
इस आयोजन में अमत्र्य सेन शोध प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डाॅ. मोनिका सेठी शर्मा और प्रतियोगिता के संयोजक श्री दीपक त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

Next Story