Begin typing your search above and press return to search.

स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश हुआ जारी…स्कूलों में मिलेगा जनरल प्रमोशन…..इन जिलों और विभागों ने संस्थानों को बंद करने का आदेश किया जारी… आदेश राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के तथा निजी स्कूलों पर लागू होगादेखिये आदेश ..

स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश हुआ जारी…स्कूलों में मिलेगा जनरल प्रमोशन…..इन जिलों और विभागों ने संस्थानों को बंद करने का आदेश किया जारी… आदेश राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के तथा निजी स्कूलों पर लागू होगादेखिये आदेश ..
X
By NPG News

रायपुर 21 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के कहर के बीच राज्य सरकार ने सभी स्कूल, कालेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद जिला स्तर पर स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी होना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूल आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में परीक्षा नहीं ली जाएगी और सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी। इन परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। यह आदेश राज्य सरकार, केन्द्र सरकार और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज देर शाम इस आशय का आदेश महानदी भवन से जारी कर दिया गया है।

बता दें कि अभी मीडिल और प्राथमिक कक्षाओं को तो नहीं खोला गया था, लेकिन 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को जरूर शुरू कर दिया गया था। अब राज्य सरकार के निर्देश के बाद स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने भी कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि कक्षाएं ऑनलाइन तरीके संचालित होगी।

स्कूलों के अलावे सभी शासकीय और प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेज, पॉलिटेक्निक कालेज, आईआईटी और कौशल विकास के सभी केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है।

Next Story