शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी का आदेश हुआ जारी…..पंचायत सचिव व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताँओं के साथ वैक्सीनेशन का करायेंगे काम… BEO को भेजा गया पत्र

रायपुर 1 अप्रैल 2021। शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी का आदेश जारी हो गया है। मरवाही जनपद पंचायत सीईओ ने बीईओ को निर्देशित कर शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी में लगाने का निर्देश दिया है। आदेश जारी होने के बाद आज या कल से शिक्षकों की ड्यूटी रोस्टर तैयार हो जायेगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान भी शिक्षकों की कोरोना डयूटी का आदेश दिये गये थे। शिक्षकों कोरोना वैक्सीनेशन की ड्यूटी पर लगाने को कहा गया है।

इधर जनपद सीईओ ने बीईओ को दिये निर्देश में कहा गया है कि ..
“राज्य शासन ने मरवाही में प्रतिदिन 1500 वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया है। ग्राम सचिवों के द्वारा अवगत कराया गया है कि जमीनी पर स्तर पर कार्य करने की कमी देखी जा रही है, जिससे वैक्सीनेशन लक्ष्ण पूर्ण नहीं पा रहा है। अत: प्रत्येक पंचायत में शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर नोडल बनाने का कष्ट करें जिससे की नोडल, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से समन्वय कर प्रतिदिन का लक्ष्ण पूर्ण कराकर कार्यालय को अवगत करायें”
