Begin typing your search above and press return to search.

मौसम विभाग का आरेंज अलर्ट : ….मौसम विभाग ने जारी किये दो अलग-अलग अलर्ट…. नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से निजात…. बारिश के बाद अब कोहरा बढ़ायेगा परेशानी…. पढ़िये क्या लिखा है अलर्ट में

मौसम विभाग का आरेंज अलर्ट : ….मौसम विभाग ने जारी किये दो अलग-अलग अलर्ट…. नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से निजात…. बारिश के बाद अब कोहरा बढ़ायेगा परेशानी…. पढ़िये क्या लिखा है अलर्ट में
X
By NPG News

रायपुर 3 जनवरी 2020 । छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का ये अलर्ट पूरे प्रदेश के लिए हैं। अगले 48 घंटे के लिए जहां मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। आरेंज और येलो दोनों अलर्ट रायपुर मौसम विभाग ने अलग-अलग जारी किया है। आरेंज अलर्ट 25 घंटे के लिए और येलो अलर्ट 48 घंटे के लिए जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सभी संभागों में घना कोहरा होने की चेतावनी दी है। वहीं रविवार को प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के मुताबिक अगले 48 घंटे उत्तरी संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छायेगा, वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मध्यम से हल्का धुंध व कोहरा छाने की चेतावनी दी है।

Next Story