Begin typing your search above and press return to search.

विपक्ष का हंगामा: विधायक बृहस्पति सिंह के मंत्री सिंहदेव के आरोप पर विपक्ष ने किया हंगामा.. बोला विपक्ष “विधायक पर हमला.. सरकार का जवाब आना चाहिए.. न्यायिक जाँच हो..समिति से जाँच कराईए”

विपक्ष का हंगामा: विधायक बृहस्पति सिंह के मंत्री सिंहदेव के आरोप पर विपक्ष ने किया हंगामा.. बोला विपक्ष “विधायक पर हमला.. सरकार का जवाब आना चाहिए.. न्यायिक जाँच हो..समिति से जाँच कराईए”
X
By NPG News

रायपुर, 26 जुलाई 2021। विधायक बृहस्पति सिंह के आरोप जिसमें कि उन्होंने मंत्री टी एस सिंहदेव पर आरोप लगाया कि, मंत्री सिंहदेव हत्या कराना चाहते हैं। इस मसले को लेकर भाजपा ने जमकर हंगामा किया।
भाजपा की ओर से सदन में विधायक बृहस्पति सिंह के आरोप को समर्थन में कहा
“विधायक के जान की क़ीमत पर सदन में बात नहीं होगा.. हम सदन में बात नहीं कह पाएंगे.. यह विधायिका पर हमला है..”
भाजपा की ओर से अजय चंद्राकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा
“इस मसले में दोनों पक्ष सदन के सदस्य हैं.. अध्यक्ष इस पर निर्देशित करें कि सदन की समिति जाँच करे”
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा
“राजनैतिक इतिहास में यह ऐसी पहली घटना है, यह कांग्रेस ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.. इसमें सरकार की ओर से कथन आना था.. ऐसी घटना में सूक्ष्म जाँच होनी चाहिए.. किसके आश्रय में जनप्रतिनिधि यहाँ आकर अपनी बात कहेंगे”
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सदन में कहा
“विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा समिति से जाँच कराएँ.. हमारे विधायक को जान का ख़तरा है, यह संगीन मामला है.. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए..यदि मंत्री ने किया है तो जवाबदेही तय हो और यदि ऐसा नहीं है तो कौन है इसके पीछे तय हो”

Next Story